Champions Trophy 2025: पाकिस्तान की मेजबानी में इस साल चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन किया गया था, जो पिछले 29 सालों में इस देश में पहला आईसीसी टूर्नामेंट था। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के लिए यह टूर्नामेंट आर्थिक रूप में काफी सफल रहा। बोर्ड की तरफ से यह दावा किया गया है कि इस टूर्नामेंट की मेजबानी से उसे 92 करोड़ रुपये (300 करोड़ पाकिस्तानी रुपये) का मुनाफा हुआ है। बोर्ड ने यह जानकारी नेशनल असेंबली को सौंपे गए लिखित जवाब में दी है, जहां उससे टूर्नामेंट से मिलने वाले बजट और राजस्व के बारे में जवाब मांगा गया था।
पीसीबी ने दर्ज किया भारी मुनाफा
पीसीबी ने बताया कि उन्होंने 29 सालों में अपने पहले आईसीसी टूर्नामेंट के लिए 552 करोड़ रुपये (1800 करोड़ पाकिस्तानी रुपये) का बजट आवंटित किया था। शुरुआत में बताया गया था कि पीसीबी को 739 करोड़ रुपये का भारी नुकसान हुआ है। बोर्ड ने इन दावों का पूरी तरह खंडन किया था और अब दावा किया है कि उन्होंने अपनी मुनाफे की अपेक्षाओं को पार कर लिया है। पीसीबी को शुरू में लगभग 61 करोड़ रुपये (पीकेआर 200 करोड़) का मुनाफा मिलने की उम्मीद थी, लेकिन उन्होंने इससे कहीं बेहतर प्रदर्शन किया है। बोर्ड ने आगे कहा कि ये अंतिम आंकड़े नहीं हैं।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: ‘मैं कुछ बोलूंगा तो बवाल हो जाएगा’, प्रेस कॉन्फ्रेंस में किस पर भड़के KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे?
पहले ही राउंड में बाहर हो गया था पाकिस्तान
अपनी मेजबानी में पाकिस्तान को उम्मीद थी कि वह टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करेगा। हालांकि ऐसा नहीं हो सका और टीम की ग्रुप स्टेज में ही टूर्नामेंट से विदाई हो गई। इसी के साथ टीम के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया। 2009 के बाद यह पहला मौका था जब मेजबान देश चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गया। 2009 में दक्षिण अफ्रीका टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज में सिर्फ एक जीत और 2 मैच हारने के बाद नॉकआउट के लिए क्वालीफाई करने में असफल रहा था।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: 43 साल के एमएस धोनी ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी
संबंधित खबरें
IPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, MI ने अफवाहों पर लगाया विराम
6 mins agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
6 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
7 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
7 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
8 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
8 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
8 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
9 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
9 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines