IPL 2025: 43 साल के एमएस धोनी ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी

MS Dhoni: आईपीएल 2025 में एमएस धोनी ने इतिहास रच दिया है। वह बड़ा कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

ipl 2025 (5)

MS Dhoni: आईपीएल 2025 में 8 अप्रैल को पंजाब किंग्स बनाम सीएसके के बीच मुकाबला खेला गया था। इस मैच में पंजाब ने सीएसके को 18 रनों से हार का स्वाद चखाया। सीएसके को लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा। रुतुराज गायकवाड़ की अगुवाई वाली सीएसके इस सीजन अब तक शानदार प्रदर्शन नहीं कर पाई है। टीम के अधिकतर खिलाड़ी आउट ऑफ फॉर्म हैं। हालांकि हार के बाद भी इस मैच में एमएस धोनी ने इतिहास रच दिया। वह बड़ा कारनामा करने वाले पहले और इकलौतै खिलाड़ी बन गए हैं।

विज्ञापन

एमएस धोनी ने रचा इतिहास

एमएस धोनी अपने बल्ले से लंबी पारी नहीं खेल पाए। हालांकि उन्होंने मैदान पर कुछ आक्रामक शॉट के अलावा गगनचुंबी छक्के जड़े। माही ने विकेटकीपिंग में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह आईपीएल इतिहास में बतौर विकेटकीपर 150 कैच लेने वाले पहले और इकलौते खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मैच में नेहाल वढ़ेरा का कैच लपका और इतिहास रच दिया। आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा कैच लपकने का रिकॉर्ड एमएस धोनी के ही नाम था। वह इस मैच से पहले भी 149 कैच के साथ पहले स्थान पर थे। वहीं दूसरे स्थान पर दिनेश कार्तिक 137 कैच के साथ बने हुए हैं। तीसरे नंबर पर ऋद्धिमान साहा हैं, जिन्होंने 87 कैच पकड़े हैं। वहीं चौथे नंबर पर ऋषभ पंत हैं, जिनके नाम 76 कैच दर्ज हैं। पांचवें स्थान पर क्विंटन डिकॉक के नाम 66 कैच दर्ज हैं।

विज्ञापन

आईपीएल में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले विकेटकीपर

एमएस धोनी- 150 कैच
दिनेश कार्तिक- 137 कैच
ऋद्धिमान साहा- 87 कैच
ऋषभ पंत- 76 कैच
क्विंटन डीकॉक- 66 कैच

विज्ञापन

बल्ले से भी मचाया धमाल

पंजाब किंग्स के खिलाफ एमएस धोनी ने कमाल दिखाया। हालांकि वह अंत तक खड़े रहकर बड़ी पारी नहीं खेल सके। लेकिन माही ने इस मैच में कुछ बड़े शॉट खेलकर अपने फैंस का दिल जीत लिया। उन्होंने 12 गेंदों में 27 रन बनाए। उन्होंने 1 चौके के अलावा 3 छक्के अपने किए। पहले बल्लेबाजी करते हुए इस मैच में पंजाब किंग्स ने 6 विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाए थे। जिसके जवाब में सीएसके 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 201 रन बना सकी। अंत में सीएसके को 18 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ