हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान की नई जर्सी हुई लॉन्च, सामने आया पहला लुक

Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने नई जर्सी लॉन्च की है, जिसकी पहली झलक सामने आई है।

विज्ञापन

Champions Trophy 2025: 19 फरवरी से पाकिस्तान और दुबई की मेजबानी में चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज होने जा रहा है। इस बार 8 टीमें  टूर्नामेंट में भाग लेंगी। भारतीय टीम को अपने सभी मुकाबले हाइब्रिड मॉडल यानी दुबई में खेलने हैं। टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तान के पास है। इस लिहाज से मेगा इवेंट का बड़ा दावेदार भी पाकिस्तान को ही माना जा रहा है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान टीम नए अवतार में दिखेगी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इसके लिए नई जर्सी लॉन्च की है।

नई जर्सी में उतरेगी पाकिस्तान टीम

टूर्नामेंट के 11 दिन पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 7 फरवरी को नई जर्सी लॉन्च की है। पाकिस्तान की जर्सी इस बार खास है। क्योंकि जर्सी का रंग इस बार हल्का है, जबकि पैंट का कलर गहरा है। जर्सी पर भी डार्क ग्रीन और लाइट ग्रीन का कॉम्बिनेशन दिया हुआ है। जर्सी के कॉलर और साइड में गहरा हरा रंग है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने गद्दाफी स्टेडियम में ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन किया था। इस दौरान चैंपियंस ट्रॉफी में भाग लेने वाले लगभग सभी पाकिस्तानी खिलाड़ी मौजूद थे। स्टेडियम को नए सिरे से तैयार किया गया है। इस दौरान यहां नई जर्सी भी लॉन्च हुई।

19 फरवरी से अभियान की शुरुआत

टूर्नामेंट की आधिकारिक मेजबानी पाकिस्तान के पास है। ऐसे में पाकिस्तान क्रिकेट टीम पहला मैच खेलेगी। 19 फरवरी को पाकिस्तान टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने के लिए उतरेगी। इसके बाद 23 फरवरी को भारत बनाम पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाएगा। ये मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान टीम

बाबर आजम, फखर जमान, कामरान गुलाम, सऊद शकील, तैय्यब ताहिर, फहीम अशरफ, खुशदिल शाह, सलमान अली आगा (उपकप्तान), मोहम्मद रिजवान (कप्तान), उस्मान खान, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी।

ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: फॉर्मेट बदला, लेकिन रोहित का वही हाल, 7 गेंदों में खत्म हो गई पारी, कप्तान साहब फिर फ्लॉप

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola