T20 वर्ल्ड कप 2026 के बॉयकॉट की खबर पर PCB ने तोड़ी चुप्पी, BCCI-BCB में से एक को मिर्ची लगनी तय!

T20 World Cup 2026: बांग्लादेश ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी टीम को भारत भेजने से इनकार कर दिया है और अपने मुकाबलों को श्रीलंका शिफ्ट करने की जिद्द पर अड़ा है. इसी बीच खबरे आई थी कि पाकिस्तान भी टी20 वर्ल्ड कप को बॉयकॉट करने की तैयारी में है. हालांकि, PCB ने इन खबरों को अफवाह करार दिया है.

T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में 7 फरवरी से आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होने वाला है. हालांकि, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) अपने जिद्द पर अड़ा है कि वो टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम भारत नहीं भेजेगा. बांग्लादेश अपने मुकाबलों को भारत से श्रीलंका शिफ्ट करने की मांग कर रहा है.

विज्ञापन

वहीं, हाल ही में ऐसी खबरें सामने आई कि बांग्लादेश के सपोर्ट में अब पाकिस्तान भी टी20 वर्ल्ड कप का बॉयकॉट करने की तैयारी में है. इसपर अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बड़ा बयान दियाा है. पीसीबी ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए वर्ल्ड कप को बॉयकॉट की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है और इसे अफवाह मात्र बताया है.

विज्ञापन

पाकिस्तान करेगा T20 वर्ल्ड कप का बॉयकॉट?

दरअसल, पाकिस्तानी मीडिया जियो न्यूज ने हाल ही में सूत्रों के हवाले से बड़ा दावा करते हुए बताया था कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड भारत में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप को बॉयकॉट करने की तैयारी कर रहा है. बांग्लादेश के सपोर्ट में पीसीबी भी अपनी टीम को वर्ल्ड कप में भाग लेने से रोक दिया है. हालांकि, पीसीबी ने इन खबरों को सिरे से नकार दिया और इन अफवाहों पर विराम लगा दिया है.

रेवस्पोर्ट्ज की एक रिपोट के मुताबिक, PCB के वरिष्ठ एक सूत्र ने बताया कि “पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ऐसा कोई फैसला नहीं लिया है.” सूत्र ने आगे ये भी बताया कि “पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप 2026 को बॉयकॉट करने का कोई अधिकार नहीं, क्योंकि उसके मैच पहले से ही न्यूट्रल वेन्यू यानी श्रीलंका में खेला जा रहा है. लोग सिर्फ इस मुद्दे को हवा देने की कोशिश कर रहे हैं.”

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- IND vs NZ: न्यूजीलैंड की टीम को लगा बड़ा झटका, मैच विनर खिलाड़ी टी20 सीरीज से हो सकता है बाहर

21 जनवरी को होगा अंतिम फैसला

भारत और बांग्लादेश के बीच बढ़ते राजनीतिक तनाव के बीच बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने ICC को लेटर लिखकर अपने टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबलों को भारत से श्रीलंका शिफ्ट करने की मांग की थी. हालांकि, आईसीसी ने बांग्लादेश के इस मांग को ठुकरा दिया है और अपने फैसले पर विचार करने को कहा है. इस विवाद की शुरुआत बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को IPL से बाहर करने के बाद शुरू हुआ. BCCI के निर्देश पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुस्तफिजुर को रिलीज कर दिया.

इसके जवाब में BCB ने कड़ा रुख अपनाते हुए टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम को भारत भेजने से इनकार कर दिया. हालांकि, आईसीसी ने अब बांग्लादेश को 21 जनवरी तक अपना अंतिम फैसला लेने के कहा है, नहीं तो उसे बाहर कर जाएगा और टी20 वर्ल्ड कप में उसकी जगह स्कॉटलैंड को दे दी जाएगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ