क्या BCCI करने जा रही है रोहित-विराट का 'सुपरस्टारडम' स्टेटस खत्म? सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में लगेगी गंभीर के 'मिशन' पर मुहर!

Rohit-Virat In BCCI Central Contract: विराट कोहली और रोहित शर्मा टीम इंडिया के फैंस के लिए किसी सुपरस्टार से कम नहीं है. इसकी झलक बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में भी दिखती है, लेकिन क्या अब गौतम गंभीर के इशारे पर बदलाव होने जा रहा है?

Virat Rohit Gambhir

BCCI May Remove A+ Category In Central Contract: टीम इंडिया के हेड कोच भारतीय क्रिकेट में ‘सुपरस्टार कल्चर’ को खत्म करने की बात हमेशा से कहते आए हैं. अब खबर आ रही है कि अजीत अग्रकर की लीडरशिप वाली सिलेक्शन कमेटी ने बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट में बदलाव की सिफारिश की है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगरकर चाहते हैं कि A+ कैटेगरी को हटा दिया जाए.

विज्ञापन

क्या अब सिर्फ 3 कैटेगरीज रहेंगी?

अगर बीसीसीआई इसे अगले एपेक्स काउंसिल की मीटिंग में चर्चा के बाद मंजूरी देता है, तो इसका मतलब होगा कि सिर्फ 3 कैटेगरीज बचेंगी- A, B और C. मौजूदा वक्त में, रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा A+ कैटेगरी में हैं. ए प्लस कॉनट्रैक्ट की कीमत 7 करोड़ रुपये है. ग्रेड ए, बी और सी के खिलाड़ियों को क्रमशः 5 करोड़, 3 करोड़ और 1 करोड़ रुपये मिलते हैं.

विज्ञापन

Ro-Ko का खत्म होगा स्टारडम?

अगर प्रोपोज्ड मॉडल को मंजूरी मिलती है तो भारत के वन-फॉर्मेट प्लेयर्स रोहित और कोहली को कैटेगरी बी में रखा जा सकता है. हालांकि ये क्लीयर नहीं है कि हर कैटेगरी की फीस कितनी होगी. ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि क्या ये डेवलपमेंट हेड कोच गौतम गंभी के इशारे पर हो रहा है, क्योंकि वो टीम इंडिया में ‘सुपरस्टार कल्चर’ को खत्म करना चाहते हैं.

विज्ञापन

बीसीसीआई के सेंटल कॉन्ट्रैक्ट वाले प्लेयर्स की पूरी लिस्ट (2024-25)

ग्रेड ए+: विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा.

ग्रेड ए: मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, शुबमन गिल, हार्दिक पंड्या, मोहम्मद शमी, ऋषभ पंत.

विज्ञापन

ग्रेड बी: सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, यशस्वी जयसवाल, श्रेयस अय्यर

ग्रेड सी: रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, रजत पाटीदार, ध्रुव जुरेल, सरफराज खान, नितीश कुमार रेड्डी, ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, आकाश दीप, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ