Mohsin Naqvi: भारत और पाकिस्तान के बीच जारी टेंशन की वजह से गुरुवार को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बड़ा फैसला लेते हुए पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) को यूएई में शिफ्ट कर दिया। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के कई इलाकों में कार्रवाई की। यह बात भी निकलकर सामने आई कि भारत ने रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम पर ड्रोन से हमला किया, जिसके बाद रावलपिंडी में होने वाले पेशावर जाल्मी और कराची किंग्स के बीच मुकाबले को स्थगित कर दिया गया। इस पूरे मामले पर अब पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने भारत पर बेतुके आरोप लगाए हैं।
भारत को लेकर क्या बोले नकवी
उन्होंने दावा करते हुए कहा, ‘रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में हमले का उद्देश्य पीएसएल 2025 को बाधित करना था। इसकी वजह से रावलपिंडी स्टेडियम में पेशावर जाल्मी और कराची किंग्स के बीच मैच रद्द कर दिया गया। रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम को निशाना बनाने की भारत की बेहद गैरजिम्मेदाराना और खतरनाक हरकत को देखते हुए पीसीबी ने बचे हुए मैचों को संयुक्त अरब अमीरात में ट्रांसफर करने का फैसला किया है।’
उन्होंने आगे कहा, ‘एक जिम्मेदार बोर्ड के रूप में हमने यह सुनिश्चित किया है कि क्रिकेट का खेल फलता-फूलता रहे। हमारे लिए यह महत्वपूर्ण है कि हम पीएसएल में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों की मानसिक भलाई सुनिश्चित करें।’
बता दें कि रावलपिंडी स्टेडियम में हुए हमले के लिए पाकिस्तान बेशक भारत को जिम्मेदार ठहरा रहा हो, लेकि भारत के रक्षा मंत्रालय ने यह स्पष्ट कर दिया है कि पाकिस्तान की ओर से बुधवार रात भारत के उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्रों में 15 स्थानों पर हमला करने के बाद गुरुवार को केवल एयर डिफेंस रडार और सिस्टम को निशाना बनाया गया था।
विदेशी खिलाड़ी छोड़ना चाहते हैं पाकिस्तान
ब्रिटिश मीडिया में आई खबरों में कहा गया है कि पीएसएल में खेल रहे इंग्लिश खिलाड़ी सुरक्षा चिंताओं की वजह से इसे छोड़ने पर विचार कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: धर्मशाला से चीयरलीडर का ‘डरावना’ वीडियो आया सामने, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
8 mins agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
11 mins agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
56 mins agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
1 hr agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
1 hr agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
1 hr agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
2 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
2 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines