IPL 2025: धर्मशाला में मैच हुआ रद्द तो क्यों वायरल हो गई विदेशी चीयरलीडर? वीडियो देखकर सच आया सामने

IPL 2025: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच रद्द के बाद मैदान खाली कराया गया, इस दौरान का सोशल मीडिया पर चीयरलीडर का डरावना वीडियो वायरल हो रहा है।

PBKS vs DC

IPL 2025 PBKS vs DC: आईपीएल 2025 का 58वां मैच धर्मशाला में बीती रात पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। हालांकि ये मैच पूरा नहीं हो सका था और मैच को बीच में रद्द कर दिया गया था। मैच रद्द होने की वजह पाकिस्तान द्वारा की गई गोलाबारी थी। इसको देखते हुए पहले पूरे धर्मशाला स्टेडियम को ब्लैक आउट किया गया और उसके बाद मैदान को खाली कराया गया। खिलाड़ियों को सुरक्षित उनके होटलों तक पहुंचाया गया। इस बीच स्टेडियम खाली होने के दौरान एक चीयरलीडर का वीडियो सामने आया जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल चीयरलीडर का वीडियो

सोशल मीडिया पर धर्मशाला से जो चीयर लीडर का वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें चीयरलीडर थोड़ी डरी हुई दिखाई दे रही है। वीडियो में चीयरलीडर को कहते हुए सुना जा सकता है कि “मैच के बीच पूरे स्टेडियम को खाली करा दिया गया जो काफी डरावना था। यहां हर कोई चिल्ला रहा है कि बम आ रहे हैं। हम धर्मशाला से बाहर जाना चाहते हैं और हम उम्मीद करते हैं कि आईपीएल के लोग इसका ध्यान रखेंगे। मैं रो नहीं रही हूं लेकिन मैं अभी भी सदमे में हूं।”

विज्ञापन

दूसरी तरफ बीसीसीआई खिलाड़ियों को धर्मशाला से निकालने के लिए स्पेशल ट्रेन का इंतजाम कर रही है। वहीं आज बीसीसीआई की तरफ से आईपीएल 2025 को लेकर बड़ा ऐलान किया जा सकता है।

विज्ञापन

10.1 ओवर का हुआ था खेल

इस मैच में 10.1 ओवर का ही मैच हो पाया था। इस दौरान बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 1 विकेट खोकर 122 रन बना लिए थे। पंजाब की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए प्रियांश आर्य ने सबसे ज्यादा 34 गेंदों पर 70 रन की पारी खेली थी। जिसमें 5 चौके और 6 छक्के शामिल थे। इसके अलावा प्रभसिमरन सिंह 50 रन बनाकर नाबाद रहे थे। जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर को एक भी गेंद खेलने का मौका नहीं मिला था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ