Live Updates
PBKS vs GT IPL 2026 Live Score: पंजाब किंग्स ने 3 विकेट से जीता मुकाबला
आईपीएल 2026 के चौथे मुकाबले में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हरा दिया है. मुल्लांपुर में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात की टीम ने 163 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे पंजाब की टीम ने 7 विकेट खोकर 19.1 ओवर में ही हासिल कर लिया. पंजाब की जीत के हीरो कूपर कॉनोली रहे, जिन्होंने नाबाद 72 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई. इस जीत के साथ ही पंजाब ने पॉइंट्स टेबल में 2 अंकों के साथ अपना खाता खोल लिया है.
PBKS vs GT IPL 2026 Live Score: पंजाब किंग्स को जीत के लिए चाहिए दो ओवर में 16 रन
पंजाब किंग्स ने 18 ओवर में 7 विकेट पर 147 रन बना लिए हैं. अब टीम को जीत के लिए आखिरी दो ओवर यानी 12 गेंदों में 16 रनों की जरूरत है.
PBKS vs GT IPL 2026 Live Score: पंजाब किंग्स का 7वां विकेट गिरा
19वें ओवर की चौथी गेंद पर पंजाब किंग्स को 7वां झटका लगा. मार्कस स्टोइनिस 9 रन बनाकर मार्कस स्टोइनिस की गेंद पर आउट हो गए.
PBKS vs GT IPL 2026 Live Score: पंजाब किंग्स का छठा विकेट गिरा
15वें ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा ने दो विकेट लेकर मैच का रुख पलट दिया है. शशांक सिंह को आउट करने के बाद प्रसिद्ध ने ओवर की चौथी गेंद पर मार्कस स्टोइनिस को भी चलता कर दिया. 15 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 121/6 है. अब पंजाब की टीम को जीत के लिए 30 गेंदों पर 42 रनों की जरूरत है.
PBKS vs GT IPL 2026 Live Score: पंजाब किंग्स की आधी टीम लौटी पवेलियन
15वें ओवर की दूसरी गेंद पर पंजाब किंग्स को शशांक सिंह के रूप में 5वां झटका लगा. शशांक सिर्फ 4 रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर आउट हो गए. पंजाब की टीम को जीत के लिए अब 34 गेंदों पर 45 रनों की जरूरत है.
PBKS vs GT IPL 2026 Live Score: श्रेयस अय्यर लौटे पवेलियन
13वें ओवर की पहली गेंद पर श्रेयस अय्यर को एक और बड़ा झटका लगा. कप्तान श्रेयस अय्यर 11 गेंदों पर 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. श्रेयस को प्रसिद्ध कृष्णा ने आउट किया.
PBKS vs GT IPL 2026 Live Score: पंजाब किंग्स का स्कोर 100 के पार
पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 12वें ओवर में 100 का आंकड़ा पार कर लिया है. पंजाब ने 12 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 110 रन बना लिए हैं. अब टीम को जीत के लिए 48 गेंदों पर 53 रनों की जरूरत है.
PBKS vs GT IPL 2026 Live Score: पंजाब किंग्स को लगा दूसरा झटका
10वें ओवर की तीसरी गेंद पर पंजाब किंग्स को दूसरा बड़ा झटका लगा. शानदार बल्लेबाजी कर रहे प्रभसिमरन सिंह 24 गेंदों पर 37 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. प्रभसिमरन को राशिद खान ने आउट किया.
PBKS vs GT IPL 2026 Live Score: पंजाब किंग्स ने पावरप्ले में बनाए 55 रन
गुजरात टाइटंस के खिलाफ पंजाब किंग्स ने शुरुआती 6 ओवर्स यानी पावरप्ले में एक विकेट के नुकसान पर 55 रन बना लिए हैं. फिलहाल प्रभसिमरन सिंह 20 रन और कूपर कॉनोली 27 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
PBKS vs GT IPL 2026 Live Score: कगिसो रबाडा के ओवर में लगे 3 छक्के
पंजाब किंग्स ने तेज शुरुआत करते हुए 4 ओवर में 1 विकेट पर 37 रन बना लिए हैं. प्रभसिमरन सिंह और कूपर कोनोली दोनों 15-15 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं. कगिसो रबाडा के इस ओवर में जमकर रन बरसे, जिसमें 3 छक्के भी लगे.
PBKS vs GT IPL 2026 Live Score: पंजाब किंग्स को लगा पहला झटका
दूसरे ओवर की दूसरी ही गेंद पर पंजाब किंग्स को प्रियांश आर्या के रूप में पहला झटका लगा. प्रियांश सिर्फ 7 रन बनाकर कागिसो रबाडा की गेंद पर आउट हो गए. पंजाब ने महज 7 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवा दिया है.
PBKS vs GT IPL 2026 Live Score: पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी शुरू
163 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स के लिए प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या पारी की शुरुआत करने आए हैं. वहीं, गुजरात टाइटंस की ओर से तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज पहला ओवर करने आए हैं.
PBKS vs GT IPL 2026 Live Score: गुजरात टाइटंस ने दिया 163 रनों का लक्ष्य
आईपीएल 2026 के चौथे मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स के सामने 163 रनों का लक्ष्य रखा है. पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात की टीम ने 6 विकेट पर 162 रन बनाए हैं. टीम के लिए कप्तान शुभमन गिल ने सबस ज्यादा 39 रन बनाए, जबकि जोस बटलर ने 38 रन की पारी खेली. इनके अलावा, ग्लेन फिलिप्स ने 25 रन और वॉशिंगटन सुंदर ने 18 रन जोड़े. वहीं, पंजाब किंग्स की ओर से विजयकुमार विशाक ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए. जबकि युजवेंद्र चहल ने 2 विकेट और मार्कों यानसेन ने एक विकेट हासिल किया.
PBKS vs GT IPL 2026 Live Score: शाहरुख खान हुए आउट
19वें ओवर की आखिरी गेंद पर गुजरात टाइटंस ने शाहरुख खान के रूप में अपना छठा विकेट गंवा दिया. शाहरुख सिर्फ 4 रन बनाकर विजयकुमार विशाक की गेंद पर आउट हुए. 19 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 6 विकेट पर 150 रन है.
PBKS vs GT IPL 2026 Live Score: गुजरात टाइटंस की आधी टीम लौटी पवेलियन
19वें ओवर की पहली गेंद पर गुजरात टाइटंस को पांचवां झटका लगा. वॉशिंगटन सुंदर 16 गेंदों पर 18 रन बनाकर विजयकुमार विशाक की गेंद पर आउट हो गए. 114 रन के स्कोर पर गुजरात की आधी टीम पवेलियन लौट गई है.
PBKS vs GT IPL 2026 Live Score: गुजरात टाइटंस का चौथा विकेट गिरा
16वें ओवर की चौथी गेंद पर गुजरात टाइटंस ने जोस बटलर के रूप में अपना चौथा विकेट गंवा दिया. बटलर 33 गेंदों पर 38 रन बनाकर युजवेंद्र चहल का शिकार बने. 16 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 131/4 है.
PBKS vs GT IPL 2026 Live Score: गुजरात टाइटंस को लगा तीसरा झटका
14वें ओवर की आखिरी गेंद पर गुजरात टाइटंस ने अपना तीसरा विकेट गंवा दिया. ग्लेन फिलिप्स 17 गेंदों पर 25 रन बनाकर विजयकुमार विशाक की गेंद पर आउट हो गए. 14 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 119 रन है.
PBKS vs GT IPL 2026 Live Score: गुजरात टाइटंस का स्कोर 100 के पार
गुजरात टाइटंस ने 12 ओवर में 2 विकेट खोकर 102 रन बना लिए हैं. फिलहाल जोस बटलर 29 रन और ग्लेन फिलिप्स 16 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं.
PBKS vs GT IPL 2026 Live Score: शुभमन गिल लौटे पवेलियन
10वें ओवर की तीसरी गेंद पर गुजरात टाइटंस को कप्तान शुभमन गिल के रूप में दूसरा झटका लगा. गिल 27 गेंदों पर 39 रन बनाकर युजवेंद्र चहल की गेंद पर आउट हुए. गुजरात ने 83 रन के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए हैं. नए बल्लेबाज के रूप में ग्लेन फिलिप्स मैदान पर उतरे हैं.
PBKS vs GT IPL 2026 Live Score: गुजरात टाइटंस ने पावरप्ले में बनाए 54 रन
गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स के खिलाफ शुरुआती 6 ओवर्स यानी पावरप्ले में एक विकेट के नुकसान पर 54 रन बना लिए हैं. फिलहाल शुभमन गिल 28 रन और जोस बटलर 11 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
PBKS vs GT IPL 2026 Live Score: गुजरात टाइटंस को लगा पहला झटका
चौथे ओवर की चौथी गेंद पर गुजरात टाइटंस को साई सुदर्शन के रूप में पहला झटका लगा. सुदर्शन 11 गेंदों पर 13 रन बनाकर मार्को यानसेन की गेंद पर आउट हुए. नए बल्लेबाज के रूप में जोस बटलर क्रीज पर आए हैं.
PBKS vs GT IPL 2026 Live Score: गिल और सुदर्शन ने गुजरात को दिलाई अच्छी शुरुआत
शुभमन गिल और साई सुदर्शन की जोड़ी ने गुजरात टाइटंस को अच्छी शुरुआत दिलाई है. गुजरात ने शुरुआती दो ओवर में बिना किसी नुकसान 23 रन बना लिए हैं. फिलहाल गिल 15 रन और सुदर्शन 7 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
PBKS vs GT IPL 2026 Live Score: गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी शुरू
गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है. शुभमन गिल और साई सुदर्शन पारी की शुरुआत करने उतरे हैं. वहीं, पंजाब किंग्स की ओर से तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पहला ओवर फेंकने आए हैं.
PBKS vs GT IPL 2026 Live Score: दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर
पंजाब किंग्स इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: प्रियांश आर्या, हरप्रीत बरार, प्रवीण दुबे, विष्णु विनोद, सूर्यांश शेडगे.
गुजरात टाइटंस इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: प्रसिद्ध कृष्णा, जेसन होल्डर, जयंत यादव, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र.
PBKS vs GT IPL 2026 Live Score: पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.
PBKS vs GT IPL 2026 Live Score: गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, एम शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज.
PBKS vs GT IPL 2026 Live Score: पंजाब किंग्स ने जीता टॉस
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.
PBKS vs GT IPL 2026 Live Score: थोड़ी देर में होगा टॉस
पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 का चौथा मैच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा. इसके आधे घंटे पहले यानी 7 बजे दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे.
PBKS vs GT IPL 2026 Live Score: प्रभसिमरन और प्रियांश पर रहेगी सबकी नजरें
प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या ने पंजाब किंग्स को आईपीएल 2025 के फाइनल तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया. इस जोड़ी ने मिलकर 532 रन जोड़े, जो किसी अनकैप्ड ओपनिंग जोड़ी द्वारा एक सीजन में सबसे ज्यादा रन हैं. दोनों बल्लेबाजों ने 160 से अधिक स्ट्राइक रेट के साथ 450 से ज्यादा रन बनाए.
PBKS vs GT IPL 2026 Live Score: किसका पलड़ा भारी?
पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच कुल 6 मुकाबले खेले जा चुके हैं और दोनों ने 3-3 मैच जीते हैं. यानी दोनों टीमों के बीच टक्कर बराबरी का रहा है.
PBKS vs GT IPL 2026 Live Score: कैसा रहेगा मौसम?
एक्यूवेदर के मुताबिक, दिन का अधिकतम तापमान लगभग 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जबकि शाम तक यह 16 डिग्री तक गिर सकता है. तापमान में इतनी गिरावट के कारण ओस का असर देखने को मिल सकता है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है.
PBKS vs GT IPL 2026 Live Score: हाई स्कोरिंग मैच होने की उम्मीद
पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच यह मुकाबला महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच नंबर 4 पर खेला जाएगा और दोनों के बीच हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है. पिछले साल इसी पिच पर पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ प्रियांश आर्या के शतक की मदद से 219 रन बनाए थे. जवाब में चेन्नई ने 201 रन ही बना पाए थे.
PBKS vs GT IPL 2026 Live Score: शुभमन गिल का शानदार प्रदर्शन
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने आईपीएल 2025 सीजन में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 155.87 के स्ट्राइक रेट से 650 रन बनाए थे. उन्होंने पिछले साल टीम को नॉकआउट तक पहुंचाया था. गिल 2020 सीजन से आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं.
PBKS vs GT IPL 2026 Live Score: श्रेयस अय्यर का शानदार प्रदर्शन
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने पिछले दो सालों में दो अलग-अलग टीमों को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है. 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उनके नेतृत्व में खिताब अपने नाम किया. अय्यर ने आईपीएल 2025 में बतौर कप्तान और बल्लेबाज दोनों रूप में कमाल का प्रदर्शन किया था और 175 के स्ट्राइक रेट से 604 रन बनाए.
PBKS vs GT IPL 2026 Live Score: गुजरात टाइटंस का फुल स्क्वॉड
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, मोहम्मद शाहरुख खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, इशांत शर्मा, जयंत यादव, जेसन होल्डर, ल्यूक वुड, वॉशिंगटन सुंदर, टॉम बैंटन, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत, मानव सुतार, कुमार कुशाग्र, अरशद खान, गुरनूर बरार, निशांत सिंधु, अशोक शर्मा.
PBKS vs GT IPL 2026 Live Score: पंजाब किंग्स का फुल स्क्वॉड
प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे,बेन ड्वार्शियस, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मार्को यानसेन, विजयकुमार विशाक, लॉकी फर्ग्यूसन, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे, जेवियर बार्टलेट, यश ठाकुर, नेहल वढेरा, हरप्रीत बरार, कूपर कोनोली, मिचेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश, विशाल निशाद.
PBKS vs GT IPL 2026 Live Score: आज पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस में भिड़ंत
आईपीएल 2026 के चौथे मुकाबले में आज (31 मार्च) पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस की टीमें आमने-सामने होंगी. यह मैच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा.
Punjab Kings vs Gujarat Titans, IPL 2026 Highlights: पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 के चौथे मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 3 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 163 रन का टारगेट दिया था, जिसे पंजाब ने 7 विकेट खोकर 19.1 ओवर में हासिल कर लिया. इस जीत के हीरो कूपर कॉनोली रहे, जिन्होंने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 44 गेंदों पर नाबाद 72 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया. उनके अलावा, प्रभसिमरन सिंह ने 37 रन और कप्तान श्रेयस अय्यर ने 18 रन बनाए. इस जीत के साथ ही पंजाब किंग्स ने पॉइंट्स टेबल में अपना खाता खोल लिया है और 2 अंकों के साथ चौथे नंबर पर पहुंच गई है.
वहीं, गुजरात की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए, जबकि कगिसो रबाडा, राशिद खान, वॉशिंगटन सुंदर और अशोक शर्मा को 1-1 विकेट मिला. इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की टीम ने निर्धारित 20 ओवर 6 विकेट पर 162 रन बनाए थे. कप्तान शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए, वहीं जोस बटलर ने 38 रन की अच्छी पारी खेली. इसके अलावा, ग्लेन फिलिप्स ने 25 और वॉशिंगटन सुंदर ने 18 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया. वहीं, पंजाब की ओर से विजयकुमार विशाक सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 3 विकेट लिए. युजवेंद्र चहल को 2 विकेट मिले, जबकि मार्को यानसेन ने 1 विकेट हासिल किया.
संबंधित खबरें
WWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
16 mins agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
1 hr agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
3 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
3 hrs agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
4 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
4 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
4 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines