Paul Stirling stepped down as Ireland T20I Captain: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खराब प्रदर्शन के बाद पॉल स्टर्लिंग ने बड़ा फैसला लेते हुए आयरलैंड की T20 टीम की कप्तानी छोड़ दी है. भारत और श्रीलंका में खेले गए इस बड़े टूर्नामेंट में आयरलैंड की टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था और टीम सिर्फ एक मैच में जीत हासिल कर सकी थी. 35 साल के स्टर्लिंग भी खुद वर्ल्ड कप में कुछ खास नहीं कर पाए थे और टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई. इसी वजह से स्टर्लिंग ने यह बड़ा कदम उठाया है.
पॉल स्टर्लिंग ने आयरलैंड की T20 टीम की कप्तानी से दिया इस्तीफा
क्रिकेट आयरलैंड ने गुरुवार (19 मार्च) को अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट कर पॉल स्टर्लिंग के T20 टीम की कप्तानी से इस्तीफे की जानकारी दी. 35 साल के स्टर्लिंग ने ये कदम ऐसे वक्त पर उठाया है, जब टीम 2028 के अगले T20 वर्ल्ड कप की तैयारियों में लग चुकी है. हालांकि, कप्तानी छोड़ने के बावजूद स्टर्लिंग टीम से दूर नहीं होंगे. क्रिकेट आयरलैंड के अनुसार, स्टर्लिंग अब भी ODI फॉर्मेट में कप्तान बने रहेंगे और टीम के अहम खिलाड़ी भी रहेंगे.
कप्तानी छोड़ने के फैसले पर स्टर्लिंग ने कहा कि, “गहन विचार-विमर्श के बाद, मैंने आयरलैंड की टी20 टीम के कप्तान पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है. T20 में आयरलैंड की कप्तानी करना उनके लिए गर्व की बात रही है.” उन्होंने अपने बयान में टीम के साथी खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ, सपोर्ट स्टाफ और फैंस का धन्यवाद किया, जिन्होंने हर वक्त उनका साथ दिया. उनका कहना है कि भले ही वो T20 कप्तानी छोड़ रहे हैं, लेकिन टीम के लिए उनकी प्रतिबद्धता पहले जैसी ही रहेगी.
ये भी पढ़ें- IPL 2026: CSK को लगा बड़ा झटका, ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर!
T20 वर्ल्ड कप में लगी थी चोट
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आयरलैंड की टीम ग्रुप-बी में चौथे नंबर पर रही और सिर्फ 3 पॉइंट ही हासिल कर पाई. आयरलैंड को टूर्नामेंट में सिर्फ एक जीत मिली, जबकि दो मैच हारे. वहीं, एक मैच बेनतीजा रहा. इस ग्रुप में आयरलैंड के अलावा, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ओमान की टीमें शामिल थीं. वहीं, पॉल स्टर्लिंग को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में घुटने में चोट लगी थी, जिसके कारण उनका सफर बीच में ही खत्म हो गया. उनकी जगह विकेटकीपर लॉर्कन टकर ने कप्तानी संभाली.
स्टर्लिंग का T20I करियर और कप्तानी रिकॉर्ड
2009 में डेब्यू करने वाले पॉल स्टर्लिंग आयरलैंड के सबसे सफल T20 बल्लेबाज हैं. स्टर्लिंग ने अब तक खेले 163 मैचों में 134 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 3895 रन बनाए हैं. स्टर्लिंग ने 48 T20 इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी की, जिसमें 20 जीत और 26 हार मिलीं, जबकि 2 मैच बेनतीजा रहे. अब T20 कप्तानी छोड़ने के बाद उनकी नजर ODI फॉर्मेट में टीम को नई ऊंचाइयों तक ले जाने पर होगी.
ये भी पढ़ें- “PSL से बेहतर है IPL”, अहमद शहजाद ने पाकिस्तान सुपर लीग की उड़ाईं धज्जियां, बताया कहां हो रही चूक
संबंधित खबरें
WTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
1 hr agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
1 hr ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
1 hr agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
2 hrs agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
5 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
6 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
7 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
8 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines