हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

श्रीलंका को लगा बड़ा झटका, 2386 रन बनाने वाला स्टार बल्लेबाज हुआ टीम से बाहर

SL vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैच की वनडे सीरीज खेल रही श्रीलंका को पहले मुकाबले में झटका लगा है। टीम का स्टार खिलाड़ी बाहर हो गया है।

विज्ञापन

SL vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रीलंका टीम घरेलू सरजमीं पर 3 मैच की वनडे सीरीज खेल रही है। पहला मैच 20 अक्टूबर को खेला जा रहा है। इस मैच में श्रीलंका के स्टार खिलाड़ी पथुम निसांका चोट की वजह से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह पर निशान मदुशंका को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। मदुशंका श्रीलंका के लिए वनडे में पहली बार हिस्सा लेंगे।

श्रीलंका ने किया बदलाव

पल्लेकेले में खेले जा रहे पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टॉस जीता और बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि इस मैच में श्रीलंका को बड़ा झटका लगा, जब चोट के कारण पथुम निसांका प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह नहीं बना सके। श्रीलंका की ओर से निसांका टीम के अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं। उनकी गैरमौजूदगी लंका के लिए बड़ा झटका भी माना जा रहा है। उन्होंने वनडे में श्रीलंका के लिए 58 वनडे मैच में 43.88 की शानदार औसत के साथ 2326 रन बनाए हैं, जिसमें 6 शतक के अलावा 14 अर्धशतक दर्ज हैं।

मदुशंका को मिला वनडे डेब्यू

निसांका की जगह निशान मदुशंका को डेब्यू मिला है। उन्होंने श्रीलंका के लिए 10 टेस्ट मैच खेला है। लेकिन वह इस मैच के जरिए ही वनडे डेब्यू कर रहे हैं। मदुशंका ने श्रीलंका के लिए 10 टेस्ट मैच में 33.58 की औसत के साथ 571 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 1 शतक के अलावा 2 अर्धशतक अपने नाम किए हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: 37 वर्षीय शाकिब की जगह कौन लेगा टीम में जगह? हो गया बड़ा ऐलान

वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन

श्रीलंका एकादश: निशान मदुष्का, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, कामिंडु मेंडिस, चैरिथ असलांका (कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, जेनिथ लियानगे, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेलालागे, जेफरी वेंडरसे, असिथा फर्नांडो

विज्ञापन

श्रीलंका के खिलाफ वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन

ब्रैंडन किंग, एलिक अथानाजे, शाई होप (कप्तान, विकेटकीपर), कीसी कार्टी, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, रोमारियो शेफर्ड, हेडन वॉल्श, गुडाकेश मोटी, जेडन सील्स, अल्जारी जोसेफ

ये भी पढ़ें:- WTC Points Table: एक हार से टीम इंडिया को तगड़ा नुकसान, जानें पॉइंट्स टेबल का ताजा अपडेट

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola