Pat Cummins San Francisco Unicorns MLC: आस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी पैट कमिंस ने हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग-2024 (IPL 2024) में शानदार प्रदर्शन किया है। उनकी टीम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) फाइनल तक पहुंची और आईपीएल-2024 की उपविजेता बनी। टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले पैट कमिंस अब एक और लीग में अपना दमखम पेश करने के लिए तैयार हैं। पैट कमिंस मेजर क्रिकेट लीग (MLC) में सैन फ्रांसिस्को यूनिकार्न्स के लिए खेलते नजर आएंगे।
क्या है एमएलसी लीग?
मेजर क्रिकेट लीग (एमएलसी) संयुक्त राज्य अमेरिका में होने वाली एक पेशेवर टी-20 क्रिकेट लीग है। अमेरिकन क्रिकेट एंटरप्राइजेज (एसीई) की ओर से होने वाली यह लीग पहली बार 13 जुलाई 2023 से शुरू हुई थी। इसमें छह टीमों ने हिस्सा लिया था, जिसमें लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स, एमआई न्यूयॉर्क, सैन फ्रांसिस्को यूनिकार्न्स, सिएटल ओर्कास, टेक्सास सुपर किंग्स और वाशिंगटन फ्रीडम शामिल थी। इनमें एमआई न्यूयॉर्क ने खिताब जीता था। इस टीम के कप्तान कीरोन पोलार्ड थे।
बनाए जा सकते हैं कप्तान
सैन फ्रांसिस्को यूनिकार्न्स टीम की कमान अबतक आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एरोन फिंच के हाथों में थी। एमएलसी के दूसरे संस्करण में एरोन फिंच ने संन्यास ले लिया है। अब एरोन फिंच की जगह पैट कमिंस को दी जा सकती है। इस लीग में पैट कमिंस के साथ आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ट्रैविस हेड, ग्लेन मैक्सवेल, स्पेंसर जॉनसन, स्टीव स्मिथ और जेक फ्रेजर मैकगर्क भी खेलते नजर आएंगे।
कब से खेली जाएगी लीग?
मेजर क्रिकेट लीग-2024 पांच से 28 जुलाई तक खेली जाएगी। इस बार भी इस लीग में छह टीमें हिस्सा लेंगी। लीग का पहला मैच गत विजेता एमआई न्यूयॉर्क और गत उपविजेता सिएटल ओर्कास के बीच खेला जाएगा। फाइनल मैच 29 जुलाई को ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में खेला जाएगा।
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मैच को ISIS से खतरा? अमेरिका ने सुरक्षा के लिए किए ये इंतजाम
टी-20 में ऐसा रहा है कमिंस का प्रदर्शन
पैट कमिंस ने अबतक कुल 52 टी-20 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 24 इनिंग में 124.14 के स्ट्राइक रेट से कुल 144 रन बनाए हैं। वहीं, आईपीएल में कमिंस ने कुल 58 मैच खेले हैं, जिसमें 41 इनिंग में उन्होंने 149.71 के स्ट्राइक रेट से कुल 515 रन बनाए हैं। इसके साथ ही कमिंस ने गेंद से भी अपना शानदार प्रदर्शन किया है। 52 अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मैच में कमिंस ने 7.43 की इकॉनमी के साथ कुल 57 विकेट झटके हैं। आईपीएल के 58 मैच में कमिंस ने 8.75 की इकॉनमी के साथ 63 विकेट झटके हैं।
टी-20 वर्ल्ड कप में कमिंस पर रहेगी निगाह
पैट कमिंस फिलहाल टी-20 विश्वकप में आस्ट्रेलिया की ओर से खेलते नजर आएंगे। आस्ट्रेलिया विश्पकप के ग्रुप-बी में है। इस ग्रुप में आस्ट्रेलिया के अलावा इंग्लैंड, नामीबिया, स्कॉटलैंड और ओमान शामिल है। टीम का पहला मुकाबला ओमान से छह जून को खेला जाएगा।
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: ‘वर्ल्ड कप हार जाओ, लेकिन भारत से मत हारना…’ रिजवान के बयान ने छेड़ी बहस
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: ऋषभ पंत के फैंस ने जीता दिल, जानकर आप भी करेंगे सलाम
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024 से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम की बढ़ी मुश्किलें, मैक्सवेल और स्टार्क को लेकर बढ़ी टेंशन
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
2 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
3 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
4 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
4 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
4 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
5 hrs agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
5 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines