IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मैच को ISIS से खतरा? अमेरिका ने सुरक्षा के लिए किए ये इंतजाम

T20 World Cup 2024 IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले पर आतंकी हमले का खतरा मंडरा गया है। कुछ रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि इसके बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

T20 World Cup 2024 IND vs PAK

T20 World Cup 2024 IND vs PAK

T20 World Cup 2024 IND vs PAK: टी-20 विश्व कप के तहत भारत-पाकिस्तान के बीच 9 जून को महामुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में विराट कोहली, रोहित शर्मा, बाबर आजम जैसे स्टार खिलाड़ियों की मौजूदगी रहेगी। न्यूयॉर्क के नासाउ स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले पर आतंकी हमले का खतरा मंडरा गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, मैच से पहले आतंकी समूह आईएसआईएस की ओर से आतंकी हमला करने की धमकी दी गई है। इस धमकी के बाद स्टेडियम की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है।

विज्ञापन

SWAT टीमें तैनात

रिपोर्ट्स के अनुसार, ISIS समर्थक समूह से खतरों के बीच न्यूयॉर्क में स्नाइपर्स के साथ SWAT टीमों को तैनात किया जा रहा है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि सादे कपड़ों में पुलिस अधिकारी भी मैदान के अंदर काम करेंगे। इसके साथ ही नारकोटिक्स डिवीजन के अधिकारी चार ड्रॉप-इन पिचों की लगातार 24 घंटे निगरानी कर रहे हैं। जिससे उनमें छेड़छाड़ न की जा सके। स्टेडियम में अभी से हर गतिविधियों पर निगाह रखी जा रही है। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या सामान पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है। स्थानीय प्रशासन का दावा है कि स्टेडियम हर लिहाज से सुरक्षित रहेगा।

विज्ञापन

पोस्टर के माध्यम से मिली धमकी 

सोशल मीडिया पर आतंकी संगठन आईएसआईएस (ISIS) समर्थक समूह का एक पोस्टर वायरल हो रहा है। ब्रिटिश चैट साइट पर वायरल इस पोस्टर में नासाउ स्टेडियम के साथ भारत-पाकिस्तान मैच की तारीख भी लिखी हुई थी। पोस्टर में लिखा है कि “आप मैचों का इंतजार करें और हम आपका इंतजार करेंगे।” यह पोस्टर वायरल होते ही अमेरिकी प्रशासन सतर्क और अलर्ट मोड पर आ गया है। भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले इस मुकाबले के टिकट तेजी के साथ बिके हैं। इस मैच के अबतक 34 हजार से अधिक टिकट बिक चुके हैं।

विज्ञापन

सुरक्षा अधिकारी का दावा, अलर्ट मोड पर हैं एजेंसियां 

काउंटी के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर जॉनी ग्रैवस ने कहा कि हमारी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। हम किसी भी तरह का रिस्क नहीं ले रहे हैं। हमारी टीम लगातार स्टेडियम के अंदर व बाहर के साथ-साथ पूरे शहर पर नजरें बनाए हुए हैं। मैच सुरक्षित वातावरण में खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ