SRH vs RR: वैभव सूर्यवंशी का महाधमाका, ऑरेंज कैप पर जमाया कब्जा, विराट कोहली टॉप-5 से बाहर
आईपीएल 2026 एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर क्वालीफायर-2 का टिकट कटाया. वैभव की शानदार अर्धशतकीय पारी से ऑरेंज कैप की रेस पूरी तरह बदल गई है.

आईपीएल 2026 में 27 मई को वैभव सूर्यवंशी ने कमाल की अर्धशतकीय पारी खेली और सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों की हवा निकाल दी. हैदराबाद का कोई भी गेंदबाज वैभव के तूफान को नहीं रोक पाया. वैभव ने इस मैच में 29 गेंदों में 97 रनों की शानदार पारी खेलकर तहलका मचा दिया. उन्होंने 5 चौके के अलावा 12 छक्के अपने नाम किए. इसी के साथ उन्होंने ऑरेंज कैप पर भी कब्जा जमा लिया. उन्होंने एक साथ 4 बल्लेबाजों को पीछे छोड़कर कमाल कर दिया.
वैभव सूर्यवंशी
2 / 6वैभव सूर्यवंशी अब 15 मैचों में 45.33 की औसत के साथ 680 रन बनाकर पहले नंबर पर आ गए हैं. इस मैच से पहले वह पांचवें स्थान पर थे. वैभव ने इस सीजन 1 शतक के अलावा 4 अर्धशतक अपने नाम किए हैं. ये भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ ‘शर्मनाक’ रिकॉर्ड, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ निकल गई हवा
साई सुदर्शन
3 / 6दूसरे नंबर पर साई सुदर्शन खिसक गए हैं. वह भी लगभग सभी मैच में शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं. उन्होंने अब तक 15 मैचों की 15 पारियों में 46.57 की औसत के साथ 652 रन बनाए हैं. सुदर्शन के बल्ले से इस सीजन 1 शतक के अलावा 7 अर्धशतक निकले हैं. ये भी पढ़ें: SRH vs RR: आशीर्वाद लेते ही बदली किस्मत!
हेनरिक क्लासेन
4 / 6तीसरे नंबर पर हेनरिक क्लासेन हैं. उन्होंने 15 मैचों की 15 पारियों में 48 की शानदार औसत के साथ 624 रन बनाए हैं. उन्होंने 6 अर्धशतक अपने नाम किए हैं. उन्होंने भी इस सीजन हैदराबाद की ओर से कमाल का प्रदर्शन किया और टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाए.
शुभमन गिल
5 / 6शुभमन गिल ने इस सीजन 14 मैचों की 14 पारियों में अब तक 44.14 की औसत के साथ 618 रन बनाए हैं. वह ऑरेंज कैप की रेस में चौथे नंबर पर हैं. गिल के बल्ले से इस सीजन 6 अर्धशतक निकले हैं.
ईशान किशन
6 / 6ईशान किशन 15 मैच में 40.13 की औसत के साथ 602 रन बनाकर पांचवें नंबर पर हैं. उन्होंने भी 6 अर्धशतक अपने नाम किए हैं. ईशान इस सीजन हैदराबाद की ओर से दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. वहीं, विराट कोहली टॉप-5 की रेस से बाहर हो गए हैं. उन्होंने 15 मैच में 50 की औसत के साथ 600 रन बनाए और वह छठे स्थान पर हैं.