Team India Chief Selector: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) टीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की तलाश कर रही है. अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म होने के बाद से फिलहाल प्रज्ञान ओझा अंतरिम तौर पर यह जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. पहले ऐसी खबरें थीं कि पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल टीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर बन सकते हैं. उन्हें इस पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा था.
हालांकि, अब खबर सामने आई है कि उन्होंने सीनियर मेंस सिलेक्शन कमेटी के सदस्य पद के लिए आवेदन नहीं किया है. बुधवार, 14 अक्टूबर आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख थी, लेकिन समयसीमा समाप्त होने तक उनका नाम सामने नहीं आया. ऐसे में मौजूदा चयनकर्ता प्रज्ञान ओझा के सिलेक्शन कमेटी के अध्यक्ष के रूप में अपना कार्यकाल पूरा करने की संभावनाएं बढ़ गई हैं.
पार्थिव पटेल ने BCCI चयनकर्ता पद के लिए नहीं किया आवेदन
पार्थिव पटेल को अजीत अगरकर की जगह वेस्ट जोन का प्रतिनिधि बनाए जाने का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन उन्होंने चयन प्रक्रिया से दूर रहने का फैसला करते हुए इस पद के लिए आवेदन ही नहीं किया है. बीसीसीआई के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि, ”मुझे नहीं पता कि बीसीसीआई आवेदन की समयसीमा बढ़ाएगा या नहीं, लेकिन 14 अक्टूबर को शाम 5 बजे तक पार्थिव ने आवेदन नहीं किया था. अगर समयसीमा बढ़ाई जाती है या वह अपना फैसला बदलते हैं, तो स्थिति बदल सकती है.”
फिलहाल प्रज्ञान ओझा सिलेक्शन कमेटी में साउथ जोन का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. मौजूदा चयनकर्ताओं में उनके पास सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने का अनुभव है. ऐसे में उनके चयन समिति के अध्यक्ष के रूप में बने रहने की संभावना मजबूत मानी जा रही है. दूसरी ओर, पार्थिव के आवेदन नहीं करने से पश्चिम क्षेत्र के प्रतिनिधि पद के लिए दूसरे संभावित उम्मीदवारों की तलाश तेज हो सकती है.
ये भी पढ़ें- IND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका? रेड्डी पर निवेश कर रही है टीम
रमेश पोवार और समीर दिघे को मिल सकती है जिम्मेदारी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर रमेश पोवार का नाम भी इस पद के लिए चर्चा में है. पहले माना जा रहा था कि उन्हें जूनियर पुरुष चयन समिति का अध्यक्ष बनाया जा सकता है, लेकिन अब वह सीनियर चयन समिति में पश्चिम क्षेत्र के प्रतिनिधि पद के दावेदार बन सकते हैं. पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज समीर दिघे का नाम भी संभावित उम्मीदवारों में शामिल है. पोवार और दिघे दोनों ने पिछली बार बीसीसीआई की ओर से चयनकर्ता पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए जाने पर अपनी दावेदारी पेश की थी.
फिलहाल पश्चिम क्षेत्र से इस पद के लिए योग्य उम्मीदवारों की संख्या सीमित नजर आ रही है.
ऐसे में अगर बीसीसीआई आवेदन की समयसीमा बढ़ाता है, तो पार्थिव पटेल के पास भी दोबारा विचार करने का मौका हो सकता है. हालांकि, मौजूदा परिस्थितियों में उनके गुजरात टाइटंस के कोचिंग स्टाफ से जुड़े रहने और कमेंट्री की जिम्मेदारियां निभाते रहने की संभावना है. सीनियर चयन समिति में उनकी संभावित नियुक्ति को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है.
ये भी पढ़ें- IPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड डील, SRH में हुई टी नटराजन की वापसी, दिल्ली से जुड़े जीशान अंसारी
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
31 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
52 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: विराट कोहली ने पूरा किया अर्धशतक, जीत की ओर टीम इंडिया
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines