Paris Paralympics 2024 में रविवार का दिन भारत के लिए शानदार रहा। इस दिन भारत की झोली में 2 पदक आए। इन 2 पदकों के साथ भारत की झोली में पेरिस पैरालंपिक में अब तक कुल 7 पदक आ चुके हैं। ये पदक प्रीति पाल और निषाद कुमार ने जीते हैं। प्रीति पाल ने इस पैरालंपिक में इतिहास रचते हुए दूसरा मेडल जीता है। जबकि निषाद कुमार ने टोक्यो पैरालंपिक-2020 के बाद पेरिस पैरालंपिक-2024 में भी पदक जीता है।
प्रीति पाल ने रचा इतिहास
प्रीति पाल ने रविवार को इतिहास रच दिया। वह पैरालिंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला ट्रैक और फील्ड एथलीट बन गईं। 23 वर्षीय प्रीति ने 200 मीटर टी35 श्रेणी में 30.01 सेकंड के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय के साथ अपना दूसरा ब्रॉन्ज मेडल जीता, इससे पहले उन्होंने शुक्रवार को 100 मीटर टी35 श्रेणी की स्पर्धा में भी ब्रॉन्ज मेडल जीता था। प्रीति पाल एक ही पैरालंपिक में दो पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय महिता एथलीट बन गईं हैं। इससे पहले अवनि लेखरा ने टोक्यों पैरालंपिक में गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल जीता था। इस स्पर्धा में चीन की झोउ जिया ने 28.15 सेकंड के साथ गोल्ड, गुओ कियानकियान ने 29.09 सेकंड के साथ सिल्वर और प्रीति पाल ने 30.01 सेकंड के स्कोर के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता।
ये भी पढ़ें:- 16 की उम्र में हो गए अनाथ, 2 साल बाद मिली टीम इंडिया की कमान; मोहम्मद अमान की संघर्ष भरी कहानी
निषाद कुमार ने सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ जीता पदक
24 वर्षीय निषाद कुमार ने इस सीजन में अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर करते हुए 2.04 मीटर की छलांग लगाकर भारत के लिए पैरा एथलेटिक्स में तीसरा और कुल मिलाकर सातवां पदक जीता। निषाद को इस स्पर्धा में वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक और चैंपियन USA के टाउनसेंड रोडरिक से कड़ी चुनौती मिली। टाउनसेंड ने 2.12 मीटर की छलांग लगाकर गोल्ड मेडल जीता। जबकि न्यूट्रल पैरालंपिक एथलीट का प्रतिनिधित्व करने वाले मार्गीव जॉर्जी 2 मीटर के साथ ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। इसी स्पर्धा में एक अन्य भारतीय एथलीट राम पाल ने 1.95 मीटर के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ सातवां स्थान हासिल किया।
ये भी पढ़ें:- Video: UP T20 League में रिंकू सिंह की टीम का कमाल, प्वाइंट टेबल में नंबर-1 की जंग जारी
संबंधित खबरें
कौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
11 mins agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
22 mins agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
1 hr agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
1 hr agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
2 hrs agoस्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
3 hrs agoनाथन लायन के सामने लहराया सैंडपेपर, फैंस ने याद दिलाया पुराना कांड
3 hrs agoइंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन की इटली क्रिकेट में एंट्री
3 hrs agoभारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
4 hrs agoभारत सीरीज से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड कमाई
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines