हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Paris Paralympics 2024 में चौथे दिन 3 मेडल जीत सकता है भारत, देखें आज का पूरा शेड्यूल 

Paris Paralympics 2024 में भारत ने अब तक 5 पदक जीत लिए हैं। इसमें 1 गोल्ड, 1 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। अब भारतीय एथलीट्स चौथे दिन अपनी दावेदारी पेश करते हुए नजर आएंगे। भारत आज टूर्नामेंट में 3 मेडल इवेंट में हिस्सा लेगा। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि भारत की झोली में आज भी पदक आएंगे। 

विज्ञापन
Paris Paralympics 2024 Day

Paris Paralympics 2024: पेरिस पैरालंपिक में भारतीय पैरा एथलीट्स ने तीसरे दिन भी शानदार प्रदर्शन किया। इस दिन भारत ने एक और ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। ये मेडल शूटिंग में रुबीना फ्रांसिस ने जीता। भारत अब तक टूर्नामेंट में 5 पदक जीत चुका है। अब भारतीय एथलीट्स चौथे दिन भी अपनी चुनौती पेश करते हुए नजर आएंगे। टूर्नामेंट में भारत आज 3 इवेंट में मेडल के लिए दावेदारी पेश करेगा। वहीं, अगर अंक तालिका की बात की जाए तो भारत 1 गोल्ड, 1 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज के साथ 22वें पायदान पर है।

ये भी पढ़ें: UP T20 League 2024: रिंकू सिंह की टीम को रोकना हुआ मुश्किल, यश गर्ग ने बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में दिखाया कमाल

विज्ञापन

पेरिस पैरालंपिक में भारत के आज के मुकाबले:-

खेल  इवेंट  समय  खिलाड़ी 
निशानेबाजी मिश्रित 10 मीटर एयर राइफल प्रोन एसएच1 (क्वालिफिकेशन) दोपहर 1.00 बजे सिद्धार्थ बाबू और अवनी लेखरा
मिश्रित 10 मीटर एयर राइफल प्रोन एसएच2 (क्वालिफिकेशन) शाम 3.00 बजे श्रीहर्ष देवराड्डी
एथलेटिक्स महिलाओं की 1,500 मीटर टी11 (हीट) दोपहर 1.57 बजे रक्षिता राजू
पुरुषों की गोला फेंक एफ40 (मेडल राउंड) शाम 3.12 बजे रवि रोंगाली
पुरुषों की ऊंची कूद टी47 (मेडल राउंड) रात 10.40 बजे निषाद कुमार और राम पाल
महिलाओं की 200 मीटर टी35 (मेडल राउंड) रात 11.27 बजे प्रीति पाल
नौकायन मिश्रित पीआर3 डबल स्कल्स (फाइनल बी) दोपहर 2.00 बजे अनीता और नारायण कोंगनापल्ले
तीरंदाजी पुरुषों की कंपाउंड स्पर्धा (क्वार्टर-फाइनल) शाम 7.17 बजे राकेश कुमार बनाम केन स्वगुमिलांग (इंडोनेशिया)
बैडमिंटन पुरुष एकल एसएल3 (सेमीफाइनल) रात 8.10 बजे कुमार नितेश बनाम डेसुके फुजिहारा (जापान)
टेबल टेनिस महिलाओं का एकल वर्ग 4 (प्री-क्वार्टरफाइनल) रात 9.15 बजे भाविना पटेल बनाम मार्था वर्डिन (मेक्सिको)
महिला एकल वर्ग 3 (प्री-क्वार्टरफाइनल) रात  12.15 बजे (2 सितंबर, सोमवार) सोनलबेन पटेल बनाम एंडेला मुजिनिक विंसेटिक (क्रोएशिया)

 

ये भी पढ़ें: स्टार खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान, CSK को दिला चुका 4 खिताब 

ये भी पढ़ें: UP T20 League 2024: रिंकू सिंह का ब्लॉकबस्टर शो, बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में किया कमाल, टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola