Paris Olympics Winner Manu Bhaker : पेरिस ओलंपिक-2024 में महिला निशानेबाज मनु भाकर ने कांस्य पदक जीत लिया है। फाइनल में मनु ने 221.7 का स्कोर बनाया है। ये भारत का पहला पदक है। मनु भाकर ने महिला 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक जीता है। मनु भाकर टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने से चूक गईं थी। इस बार मनु ने शुरुआत में ही कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है।
हालांकि मनु एयर पिस्टल के अलावा भी कई खेल का हिस्सा रह चुकी हैं और अवार्ड जीत चुकी हैं। मनु भाकर हरियाणा के झज्जर की रहने वाली हैं। मनु ने स्कूल में टेनिस, स्केटिंग और मुक्केबाजी जैसे कई खेलों में भाग लिया। इसके साथ ही उन्होंने ‘थांग ता’ नामक मार्शल आर्ट में भी भाग लिया और राष्ट्रीय स्तर पर पदक भी जीत चुकी हैं। रियो ओलंपिक के बाद मनु का मन बदल गया और उन्होंने शूटिंग में जाने का फैसला किया।
पिता ने खरीद कर दी बंदूक
मिली जानकारी के मुताबिक, साल 2016 में जब मनु 16 साल की थीं तो उन्होंने शूटिंग में हाथ आजमाने का फैसला किया। इसके बाद मनु के पिता से स्पोर्ट्स शूटिंग पिस्टल की डिमांड कर दी। मनु के पिता हमेशा उनका सहयोग करते थे तो राम किशन भाकर ने मनु के लिए एक बंदूक खरीदी। अब इस बंदूक मनु को ओलंपियन बना दिया है।
यह भी पढ़ें : मनु भाकर ने रचा इतिहास, 10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता में जीता ब्रॉन्ज
2017 की राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनु भाकर ने ओलंपियन और पूर्व विश्व नंबर 1 हीना सिद्धू का रिकॉर्ड तोड़कर 242.3 का स्कोर बना दिया और 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में जीत हासिल की थी। साल 2017 एशियाई जूनियर चैंपियनशिप में रजत पदक जीता और उन्होंने कांस्य पदक जीतकर पूरी दुनिया में नाम रोशन कर दिया है।
संबंधित खबरें
दिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
42 mins agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
1 hr agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
2 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
9 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
10 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
11 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
11 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
11 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
12 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines