Sunil Gavaskar Reaction Vinesh Phogat Disqualified: देश का दिल टूटा हुआ है। एक सपना एक झटके में चकनाचूर हो गया। पेरिस ओलंपिक्स में भारत की स्टार रेसलर विनेश फोगाट को फाइनल से पहले अयोग्य घोषित कर दिया गया है। उनका वजन 100 ग्राम ज्यादा आया है। विनेश फोगाट के डिस्क्वालिफाई होने पर हर कोई हैरान है। देश-दुनिया से उनके लिए प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ रही है। भारत सरकार भी इस मामले को लेकर ओलंपिक अधिकारियों के संपर्क में है। इस बीच भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने फोगाट के बाहर होने पर हैरानी जताई है।
कड़ी प्रतिक्रिया देनी चाहिए
गावस्कर ने एक इवेंट के दौरान कहा- “फोगाट का अयोग्य होना अनुचित और दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं उम्मीद करता हूं कि अधिकारी इस पर ध्यान देंगे। उन्हें इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देनी चाहिए।” गावस्कर ने आगे कहा- ”यह खेल का कोई शुरुआती दौर नहीं है। हम गोल्ड मेडल की प्रतिद्वंद्विता के बारे में बात कर रहे हैं। भारत में कोई भी इसे हल्के में नहीं ले सकता। चाहे वह भारतीय ओलंपिक संघ हो या भारत सरकार इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। हमें इस पूरे मुद्दे पर बहुत दृढ़ता से विरोध करना चाहिए।”
ये भी पढ़ें: अस्पताल से आई विनेश फोगाट की पहली तस्वीर, मुकाबले से पहले इतना बढ़ गया था वजन
दूसरे एथलीट्स के लिए निराशाजनक
गावस्कर का ये भी कहना है कि अगर वे बाहर होती हैं तो यह बाकी एथलीट्स के लिए निराशाजनक होगा। उन्होंने कहा- खिलाड़ी इस स्तर से ही खुद को ऊपर उठाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। यह एक तरह से जीत की स्थिति में पहुंचने की चुनौती है। चाहे फुटबॉल हो या क्रिकेट या फिर कोई और खेल, यह आपके रास्ते में आ रहीं बाधाओं को पार करने के बारे में है।
ये भी पढ़ें: क्या अब भी फाइनल मैच खेल सकती हैं विनेश फोगाट? अंतरराष्ट्रीय कुश्ती महासंघ की ओर से आ गया जवाब
ये भी पढ़ें: विनेश फोगाट के मामले पर आया पीटी उषा का बयान, वजन कम करने से लेकर डिस्क्वालिफिकेशन तक, दिए सभी सवालों के जवाब
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
11 mins agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
25 mins agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
56 mins agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
2 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
2 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
2 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी-20 में क्यों हारी टीम इंडिया?
3 hrs agoश्रेयस अय्यर का खराब रिकॉर्ड, हार के मामले में सूर्या छूटे पीछे
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines