Paris Olympics Who is Pawan Singh: पेरिस में होने वाले ओलंपिक्स के लिए तैयारियों को आखिरी रूप दिया जा रहा है। इसका आयोजन 26 जुलाई से होगा। जहां भारत के 120 एथलीट्स का जलवा देखने को मिलेगा। ओलंपिक खेलों के लिए मंगलवार को एक बड़ी घोषणा की गई। भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ के अधिकारी पवन सिंह को पेरिस ओलंपिक खेलों में जूरी मेंबर के रूप में चुना गया है। आइए जानते हैं निशानेबाजी खेल के लिए जूरी मेंबर के तौर पर सिलेक्ट हुए पवन सिंह कौन हैं…
पूर्व भारतीय राइफल शूटर और कोच
पवन सिंह पूर्व भारतीय राइफल शूटर हैं। वह भारतीय शूटिंग टीम के कोच भी हैं। उन्हें 2018 में जर्मनी में आयोजित आम सभा चुनावों में अंतर्राष्ट्रीय शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (ISSF) की जज समिति के सदस्य के रूप में भी चुना जा चुका है। वह ऐसे पहले और एकमात्र भारतीय शूटिंग अधिकारी भी हैं। नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) में वह संयुक्त महासचिव के पद पर तैनात हैं।
पहले भी निभा चुके हैं बड़ी जिम्मेदारी
वे राष्ट्रमंडल खेल 2010 में भी जूरी में थे। उन्हें विश्व सैन्य खेलों, राष्ट्रमंडल युवा खेलों और कई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के दौरान एक अधिकारी के रूप में काम करने का अनुभव है। पवन ने ओलंपिक पदक विजेता गगन नारंग के साथ मिलकर गन फॉर ग्लोरी शूटिंग अकादमी की स्थापना की है।
ये भी पढ़ें: Paris Olympics: फ्री में कहां देख सकेंगे पेरिस ओलंपिक का रोमांच? यहां जानें लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल
पवन सिंह का यह लगातार दूसरा खेल होगा। उन्हें अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ द्वारा 2021 में टोक्यो ओलंपिक के लिए भी चुना गया था। वह तीन अन्य लोगों के साथ जूरी सदस्यों का हिस्सा होंगे। पवन सिंह ने कहा- भारत अपना सबसे बड़ा निशानेबाजी दल भेजेगा। पेरिस में हमारे 21 निशानेबाज 27 पदकों के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे। यह चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा दल होगा।
ये भी पढ़ें: Paris Olympics 2024: अब तक के सबसे बड़े ग्रुप के साथ उतरेगा भारत; कितने एथलीट्स कर चुके क्वालीफाई?
ये भी पढ़ें: नीरज चोपड़ा ने पेरिस डायमंड लीग पर तोड़ी चुप्पी, बताई प्रतियोगिता से बाहर होने की पूरी सच्चाई
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
5 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
6 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
6 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
6 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
7 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
7 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
7 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
7 hrs agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
8 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines