Paris Olympics Nishant Dev vs Marco Verde: भारतीय एथलीट पेरिस ओलंपिक्स में पूरा दमखम लगाते नजर आ रहे हैं। भारत को अब तक तीन मेडल मिल चुके हैं। जिसमें से दो शूटर मनु भाकर ने हासिल किए हैं। उन्होंने एक मेडल मिक्स्ड इवेंट में सरबजोत सिंह के साथ जीता। जबकि तीसरा मेडल शूटर स्वप्निल कुसाले ने दिलाया। ये तीनों ही मेडल शूटिंग में आए और ब्रॉन्ज रहे। हालांकि शनिवार को मनु भाकर तीसरा मेडल जीतने से चूक गईं, लेकिन रात को भारतीय बॉक्सर ने मेडल की थोड़ी उम्मीदें जगा दीं। निशांत देव ने पुरुषों के 71 किग्रा क्वार्टर फाइनल में मैक्सिको के मार्को वर्डे से मुकाबला किया, लेकिन इसमें उन्हें आश्चर्यजनक हार का सामना करना पड़ा।
पूरी तरह से हावी रहे निशांत देव
दरअसल, दो राउंड तक निशांत देव वर्डे पर पूरी तरह से हावी नजर आ रहे थे। राउंड-1 में निशांत देव ने मार्को वर्डे को हावी होने का कोई मौका नहीं दिया। अपने शानदार स्किल और गेम प्लान को एग्जीक्यूट करते हुए निशांत देव ने गेम को पूरी तरह से अपने पक्ष में रखा। निशांत ने इस राउंड में वर्डे को सीधे जैब मारे, वर्डे जिसे कवर-अप करने में असफल रहे। आखिरकार निशांत ने पहला राउंड जीत लिया।
नतीजे से हैरान नजर आए निशांत देव
दूसरे राउंड में भी निशांत ने दमदार प्रदर्शन किया। मार्काे वेडे निशांत के खिलाफ अंक जुटाने में बेबस नजर आ रहे थे, लेकिन दूसरे राउंड का नतीजा वर्डे के पक्ष में 3-2 से रहा। इसके बाद तीसरे राउंड में दोनों बॉक्सर्स के बीच कड़ी टक्कर शुरू हो गई। हालांकि निशांत ने अपना दमखम बरकरार रखा, लेकिन जैसे ही तीसरे राउंड के नतीजे आए, तो वर्डे को विजेता घोषित कर दिया गया। इसके बाद निशांत देव नतीजे से हैरान नजर आए क्योंकि वह अपनी जीत के लिए आश्वस्त नजर आ रहे थे। पांच में से तीन जजों ने निशांत के विरुद्ध फैसला सुनाया। आखिरकार तीसरे राउंड के बाद निशांत देव को हार मिली। वर्डे ने ये मुकाबला 4-1 से जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। निशांत देव की हार के बाद सोशल मीडिया पर पेरिस ओलंपिक्स में चीटिंग के आरोप लग रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Paris Olympics: मनु भाकर की हार में पूर्व भारतीय कोच का हाथ, 16 साल पहले की थी ये भविष्यवाणी
ये भी पढ़ें:Paris Olympics में लक्ष्य सेन से हारकर भी जीत गया ये शख्स, मैच से पहले छिपाई इतनी बड़ी बात
संबंधित खबरें
भारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
7 mins agoभारत सीरीज से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड कमाई
34 mins agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
54 mins ago20 साल की वैष्णवी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं दूसरी युवा भारतीय
57 mins ago‘ठंडा पानी मत पीना बेटा’, वैभव को महिला फैन ने क्यों दी ऐसी सलाह?
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी की ICC T20I रैंकिंग में तूफानी छलांग, टॉप-50 में मारी एंट्री
1 hr agoमुशीर खान का बड़ा धमाका, एक ही मैच में शतक के साथ 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी ने अभिषेक शर्मा से किया वादा पूरा, डायलॉग से मचाया धमाल
2 hrs agoजडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, यानसन बने नंबर-1 टेस्ट बॉलर और ऑलराउंडर
2 hrs agoकमबैक सीरीज में फेल होने के बाद भुवनेश्वर कुमार का चौंकाने वाला बयान
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines