Paris Olympics Nishant Dev Boxing Marco Verde Cheating Trending: भारतीय बॉक्सर निशांत देव पेरिस ओलंपिक्स में इतिहास रचने से चूक गए। वह पुरुषों के 71 किग्रा क्वार्टर फाइनल में मैक्सिको के मार्को वर्डे से मुकाबला करने उतरे, लेकिन इस मैच में उन्हें हैरान कर देने वाली हार मिली। निशांत देव ने पहला राउंड शानदार प्रदर्शन कर जीत लिया था। इसके बाद दूसरे राउंड में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन कर प्रतिद्वंद्वी पर कड़े प्रहार किए थे, लेकिन इस राउंड का परिणाम 3-2 से वर्डे के पक्ष में रहा।
इसके बाद तीसरे राउंड के नतीजे ने निशांत देव को निराश कर दिया। तीसरे राउंड के बाद रेफरी ने मार्को वर्डे का हाथ उठाया। जिससे निशांत देव हैरान नजर आए। उन्हें शायद इसकी उम्मीद नहीं थी। जजों के निर्णय के अनुसार, वर्डे के पक्ष में अंतिम दो राउंड गए। वह क्वार्टरफाइनल में 4-1 से जीत हासिल करने में सफल रहे। वर्डे ने इसी के साथ सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अब उनका मेडल पक्का हो गया है।
सोशल मीडिया पर भड़के फैंस
निशांत की इस आश्चर्यजनक हार के बाद सोशल मीडिया पर फैंस भड़क गए हैं। एक्स पर लगातार ‘चीटिंग’ और ‘रॉब्ड’ ट्रेंड कर रहा है। फैंस का आरोप है कि निशांत देव को जानबूझकर हराया गया।
मुक्केबाजी में धांधली का आरोप
एक फैन ने तो यहां तक लिखा- यह डकैती है! निशांत देव स्पष्ट रूप से विजेता थे। मुक्केबाजी में इतनी धांधली होती है कि कोई नहीं जानता कि जज कैसे स्कोर कर रहे हैं। इस खेल में पारदर्शिता का कोई पैमाना नहीं है। डब्ल्यूडब्ल्यूई मैच इसकी तुलना में अधिक मायने रखते हैं। वहीं एक ने लिखा- आप निशांत देव के दबदबे वाले पहले दो राउंड को कैसे नजरअंदाज कर सकते हैं? उसने प्रतिद्वंद्वी को बिल्कुल ध्वस्त कर दिया था।
इतिहास रचने से चूके
निशांत देव इसी के साथ इतिहास रचने से चूक गए। अगर वे जीत दर्ज करते तो सेमीफाइनल में पहुंचकर भारत के लिए एक और मेडल पक्का कर सकते थे। वह ऐसे चौथे भारतीय मुक्केबाज बन जाते। भारत के लिए अब तक विजेंदर सिंह, मैरी कॉम और लवलीना बोरगोहेन ने ही मुक्केबाजी में मेडल जीते हैं।
ये भी पढ़ें: Paris Olympics: मनु भाकर की हार में पूर्व भारतीय कोच का हाथ, 16 साल पहले की थी ये भविष्यवाणी
ताशकंद में ब्रॉन्ज जीत चुके हैं निशांत देव
निशांत देव का जन्म हरियाणा के करनाल में 23 दिसंबर 2000 को हुआ था। भारतीय मुक्केबाज ने उज्बेकिस्तान के ताशकंद में आईबीए पुरुष विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में 71 किलोग्राम वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था। एक समय ऐसा था, जब निशांत का करियर चोट के चलते खत्म होने वाला था, लेकिन वह इससे उबरे और पेरिस ओलंपिक्स तक पहुंचे।
ये भी पढ़ें:Paris Olympics में लक्ष्य सेन से हारकर भी जीत गया ये शख्स, मैच से पहले छिपाई इतनी बड़ी बात
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे पर 1 नहीं 2 वनडे टीम का हो सकता है सिलेक्शन
31 mins agoभारत से फाइनल हारने का दर्द नहीं भूला पा रहे पाकिस्तानी खिलाड़ी
8 hrs agoक्या खत्म हो गया इन 4 खिलाड़ियों का T20I करियर? नहीं मिल रहा मौका
9 hrs agoहरमनप्रीत कौर के कप्तानी छोड़ने पर स्मृति मंधाना का पहला रिएक्शन
10 hrs ago2027 वर्ल्ड कप में नहीं खेले हार्दिक पांड्या तो कौन लेगा उनकी जगह?
10 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी पर कपिल देव ने दिया बयान, कहा-इस वजह से मिला मौका
11 hrs agoदूसरे वनडे में इंडिया ए के इन 3 खिलाड़ियों को करना होगा कमाल का प्रदर्शन
11 hrs agoकब और कहां होगा IND vs W दूसरा टी20 मैच? जानें पूरी डिटेल्स
11 hrs agoमैच के दौरान नरेंद्र मोदी स्टेडियम को बम से उड़ाने की मिली धमकी
12 hrs agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर तीसरे T20 मैच में कर सकते हैं विराट कोहली की बराबरी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines