Paris Olympics Manu Bhaker: भारत की स्टार शूटर मनु भाकर शनिवार को पेरिस ओलंपिक्स में मेडल के बेहद करीब आकर चूक गईं। वह महिलाओं की 25 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में कुल 590 पॉइंट्स के साथ चौथे स्थान पर रहीं। मनु को हंगरी की वेरोनिका मेजर ने शिकस्त देकर प्रतियोगिता से बाहर कर दिया। इससे पहले मनु पदक की दौड़ में आगे थीं, लेकिन आठवीं सीरीज में चौथे स्थान पर काबिज वेरोनिका मेजर से उनका मुकाबला कड़ा हो गया। मनु ने इस सीरीज में तीन शॉट मिस कर दिए। जबकि वेरोनिका के दो शॉट निशाने पर नहीं लगे। इस तरह दोनों शूटर्स के बीच मुकाबला बराबरी पर आने से शूटआउट हुआ। जिसमें मनु 5 में से 3 शॉट लगा पाईं, जबकि वेरोनिका के 4 शॉट निशाने पर लगे। इस तरह मनु शूटआउट में हारकर बाहर हो गईं। जबकि वेरोनिका ने ये मुकाबला जीतकर ब्रॉन्ज पर कब्जा जमा लिया। खास बात यह है कि मनु की इस हार में पूर्व भारतीय कोच का हाथ रहा।
वेरोनिका मेजर के कोच हैं सबा ग्योरिक
दरअसल, वेरोनिका के कोच सबा ग्योरिक हैं, जोकि भारत के शूटर्स के पूर्व कोच रह चुके हैं। दिलचस्प बात ये है कि हंगरी के इस कोच ने मनु भाकर के कोच समरेश जंग को भी ट्रेनिंग दी है। वह 2008 बीजिंग गेम्स के दौरान भारतीय टीम के कोच थे। ग्योरिक भारतीय शूटिंग टीम के साथ 2004 से 2008 तक रहे। जहां उन्होंने देश की कई दिग्गज शूटिंग प्रतिभाओं को तराशने का काम किया। उनके साथ लास्जलो सुजसाक भी भारतीय टीम के कोच रह चुके हैं।
इन प्रतिभाओं को तराशा
मनु भाकर और सरबजोत सिंह को कांस्य पदक जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले नेशनल पिस्टल शूटिंग कोच समरेश जंग को भी उन्होंने ही ट्रेंड किया था। जबकि हिना सिद्धू, राही सरनोबत और संजीव राजपूत को भी उन्होंने ही गाइड किया था। यहां तक कि गगन नारंग और बीजिंग ओलंपिक में गोल्ड जीतने वाले अभिनव बिंद्रा ने भी शुरुआती दिनों में उनसे गाइडेंस ली थी।
ये भी पढ़ें:Paris Olympics में लक्ष्य सेन से हारकर भी जीत गया ये शख्स, मैच से पहले छिपाई इतनी बड़ी बात
16 साल पहले की थी ये भविष्यवाणी
सबा ग्योरिक ने आज से करीब 16 साल पहले एक खास भविष्यवाणी की थी। उन्होंने कहा था कि अगर कोई पिस्टल शूटर भारत के लिए ओलंपिक में पदक जीत सकता है तो वह विजय कुमार होंगे। उनकी ये बात सच साबित हुई और विजय कुमार ने लंदन ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीता। वह पिस्टल शूटिंग में भारत को पहला मेडल दिलाने वाले शूटर बने थे।
ये भी पढ़ें: Paris Olympics: लड़के से लड़की बनी बॉक्सर को मिलेगा मेडल, हंगरी की एथलीट को दी शिकस्त
संबंधित खबरें
स्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
23 mins agoनाथन लायन के सामने लहराया सैंडपेपर, फैंस ने याद दिलाया पुराना कांड
26 mins agoइंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन की इटली क्रिकेट में एंट्री
1 hr agoभारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
1 hr agoभारत सीरीज से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड कमाई
1 hr agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
2 hrs ago20 साल की वैष्णवी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं दूसरी युवा भारतीय
2 hrs ago‘ठंडा पानी मत पीना बेटा’, वैभव को महिला फैन ने क्यों दी ऐसी सलाह?
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की ICC T20I रैंकिंग में तूफानी छलांग, टॉप-50 में मारी एंट्री
3 hrs agoमुशीर खान का बड़ा धमाका, एक ही मैच में शतक के साथ 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines