भारत ने स्पेन के खिलाफ धमाकेदार जीत दर्ज की है। टीम इंडिया ने 2-1 से मुकाबला जीत लिया है। भारत का ब्रॉन्ज पर कब्जा हो गया है।
स्पेन को अंतिम 44वें सेकंड में पेनल्टी कॉर्नर मिल गया है।
---विज्ञापन---
स्पेन को आखिरी डेढ़ मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिल गया। री-पीसी मिला…जिसे श्रीजेश ने बेहतरीन बचाव करते हुए रोक लिया।
स्पेन के गोलकीपर ने मैदान छोड़ दिया है। उनकी जगह एक खिलाड़ी अंदर आया है। बस तीन मिनट बाकी…
---विज्ञापन---
खेल खत्म होने में 5 मिनट बाकी। भारतीय टीम 2-1 से आगे।
दो खिलाड़ियों में टक्कर हुई। जिससे स्पेन के खिलाड़ी गिरे, सुखजीत के खिलाफ मिसकंडक्ट का एक्शन लेने की तैयारी, लेकिन अंपायर ने नकारा।
---विज्ञापन---
अगले 10 मिनट निर्णायक हैं। हार्दिक सिंह चोटिल हो गए हैं। उन्हें हाथ में चोट लगी है। उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया। उनकी जगह मनप्रीत आए हैं।
चौथा क्वार्टर शुरू हो चुका है। दोनों टीमों में कांटे की टक्कर चल रही है। भारत 2-1 से आगे।
---विज्ञापन---
तीसरा क्वार्टर खत्म हो गया है। भारतीय टीम ने तीसरे क्वार्टर में दमदार खेल दिखाया। एक के बाद एक पेनल्टी कॉर्नर हासिल कर स्पेन को दबाव में रखा। टीम इंडिया 2-1 से आगे चल रही है।
अगले 15 मिनट में विनर तय हो जाएगा। टीम इंडिया ब्रॉन्ज मेडल लेने के लिए बेकरार नजर आ रही है।
---विज्ञापन---
तीसरा क्वार्टर खत्म होने में 1.18 मिनट बाकी। भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसे हरमन गोल में तब्दील नहीं कर सके।
स्पेन के गोल को श्रीजेश ने बचाया, फिर दोबारा गोल किया गया। जिसे सही गोल नहीं माना गया क्योंकि बॉल स्पेनिश खिलाड़ी के पैर से टकरा गई थी। नियमानुसार, बॉल हाथ तक टच होने को ही सही माना जाता है। पैर से लगने पर फाउल हो जाता है।
---विज्ञापन---
स्पेन को पेनल्टी कॉर्नर मिल गया है। भारतीय टीम को बचाव करना होगा।
तीसरे क्वार्टर को खत्म होने में अब बस 5 मिनट बाकी हैं। भारतीय टीम 2-1 से आगे है।
---विज्ञापन---
स्पेन के खिलाड़ी जॉर्डी बोनास्ट्रे को चोट लग गई है। उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया।
भारत को तीसरे क्वार्टर में चौथा पेनल्टी कॉर्नर मिल गया है।
---विज्ञापन---
भारत को तीसरा पेनल्टी कॉर्नर मिल गया है। तीसरा गोल करने का मौका बना, लेकिन टीम इंडिया को सफलता नहीं मिल पाई। भारतीय टीम ने शानदार वापसी की है। टीम स्पेन पर हावी होती नजर आ रही है।
अमित रोहिदास ने शानदार प्रदर्शन कर स्पेन के पीसी को गोल में तब्दील नहीं होने दिया।
---विज्ञापन---
टीम इंडिया को दूसरा पेनल्टी कॉर्नर मिला। जिसे हरमनप्रीत सिंह ने गोल में तब्दील कर दिया है। भारतीय टीम 2-1 से आगे हो गई है।
भारतीय टीम सर्कल एंट्री में मिलते ही पेनल्टी कॉर्नर की कोशिश में जुटी है। रेफरल लिया गया है।
---विज्ञापन---