हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Paris Olympics 2024: भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने रचा इतिहास, पहली बार क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

Paris Olympics 2024: टेबल टेनिस की विमेंस टीम इवेंट में भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया है। भारत ने रोमानिया को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इस मैच में मनिका बत्रा ने शानदार प्रदर्शन किया था।

विज्ञापन

Paris Olympics 2024: टेबल टेनिस की विमेंस टीम इवेंट में भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया है। भारत ने रोमानिया को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इस मैच में मनिका बत्रा ने शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने अपने अपने दोनों सिंगल्स मैच जीते थे। इसके अलावा श्रीजा अकुला/अर्चना कामत को डबल्स मैच में जीत मिली थी। भारत पहली बार विमेंस टीम कैटेगरी में हिस्सा ले रहा था। अपनी पहली ही कोशिश में भारतीय टीम ने क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया है।

मनिका बत्रा बनी हीरो

एक समय मैच दोनों देशों के बीच 2-2 की बराबरी पर चल रहा था। इस दौरान मनिका बत्रा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांचवें मैच में सीधे गेम में जीत हासिल कर भारत को अंतिम-आठ चरण में पहुंचा दिया। उन्होंने पांचवे गेम को 11-5, 11-9, 11-9 से जीता था। इसी के साथ भारत महिला टेबल टेनिस टीम स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करने वाली पहली टीम बन गई है।

विज्ञापन

 

श्रीजा और अर्चना ने दिलाई थी बढ़त

पहले युगल मुकाबले में श्रीजा अकुला और अर्चना कामथ की जोड़ी का सामना रोमानिया की एडिना और समारा की जोड़ी से हुआ था। भारतीय जोड़ी ने रोमानिया की जोड़ी को 11 9, 12 10, 11 7 के अंतर से हरा दिया। इसके बाद मनिका ने बर्नाडेट को 11 5, 11 7, 11 7 से हरा दिया था। लगातार दो मैचों जीतने के बाद भारत ने 2 0 की बढ़त बना ली थी।

विज्ञापन

तीसरे मैच में श्रीजा अकुला सिंगल्स मैच में एलिजाबेट समारा के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद अर्चना कामथ को बर्नाडेट के खिलाफ भी हार गई थी। उन्हें 5 11, 11 8, 7 11, 9 11 से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद मैच 2-2 बराबरी पर आ गया था।

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola