Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम ने आयरलैंड को 2-0 से हरा दिया है। इस मुकाबले में भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल किए हैं। उनके शानदार प्रदर्शन की दम पर भारत ने इस मैच में जीत हासिल की है। टीम इंडिया ने पहले मैच में न्यूजीलैंड को हराया था। इसके बाद भारत ने अर्जेंटीना के साथ ड्रॉ खेला था। हरमनप्रीत इस ओलंपिक में भारत के लिए अभी तक 5 गोल कर चुके हैं। वो भारत की जीत और हार का अंतर रहे हैं। तो आइये जानते हैं टीम इंडिया के नए ‘फ्लिकर सिंह’ के बारे में।
अमृतसर में हुआ था जन्म
पंजाब के अमृतसर के जंडियाला गुरु बस्ती में 6 जनवरी, 1996 को हरमनप्रीत सिंह का जन्म हुआ था। उनके पिता का नाम सरबजीत सिंह है और पेशे से वो एक किसान हैं। हरमनप्रीत बचपन में खेती में अपने पिता की मदद करते थे। इस दौरान वो ट्रैक्टर चलाते थे। बचपन से ही ट्रैक्टर के गियर बदलने और स्टीयरिंग कंट्रोल करने की वजह से उनकी कलाई काफी ज्यादा मजबूत हो गई थी। इसका फायदा उन्हें आगे खेल में भी मिला। तब शायद उन्हें नहीं पता था कि गियर स्टिक आगे चल कर हॉकी स्टिक में बदल जाएगी।
जूनियर लेवल पर मचा दी थी तबाही
बचपन से ही उन्हें हॉकी में दिलचस्पी थी। अपने गेम और ज्यादा बेहतर करने के लिए वो जालंधर के सुरजीत एकेडमी में शामिल हो गए। यहां पर गगनप्रीत सिंह और सुखजीत सिंह जैसे दिग्गजों ने उनके खेल को निखारा। ये दोनों ही दिग्गज पेनल्टी कॉर्नर के स्पेशलिस्ट माने जाते थे। इस दौरान जूनियर कोचों की नजर उन पर पड़ी। भारतीय जूनियर हॉकी टीम के पूर्व कोच हरिंदर सिंह ने उन्हें देख कर कहा था, ‘वो हरमनप्रीत को दो साल में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ड्रैग फ्लिकर बन सकते हैं’।
सुल्तान जोहोर कप 2011 में उन्होंने जूनियर नेशनल टीम के लिए डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने कभी पलटकर नहीं देखा। वो मैदान पर गोलों की झड़ी लगाते चले गए। उन्होंने सुल्तान जोहोर कप में 2014 प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवार्ड जीता था। इसके अलावा मलेशिया में यूथ टूर्नामेंट में उन्होंने 9 गोल कर दागे थे। उन्हें 3 मई, 2015 को सीनियर टीम के लिए डेब्यू करने का मौका मिला।
सीनियर टीम में भी दिखाया दम
टोक्यों ओलंपिक में उन्होंने भारत के लिए सबसे ज्यादा गोल किए थे। उन्होंने छह गोल दागे थे। 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में उन्होंने 9 गोल किए थे। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने एशियन गेम्स 2023 में गोल्ड जीता था। एशियन गेम्स में भी उन्होंने भारत के लिए सबसे ज्यादा गोल किए थे।
ये भी पढ़ें: Paris Olympics 2024: ओलंपिक पर मंडराया खतरा! मौसम विभाग के अलर्ट ने बढ़ाई एथलीट्स की टेंशन
संबंधित खबरें
IND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
2 mins agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
36 mins agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
1 hr agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
2 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
2 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
2 hrs agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
3 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
3 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
3 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines