Who is Dhinidhi Desinghu: पेरिस ओलंपिक्स की शुरुआत 26 जुलाई से होगी। 11 अगस्त तक चलने वाले दुनिया के सबसे बड़े आयोजन को लेकर भारतीय दल पूरी तरह से तैयार है। भारत के 120 एथलीट इसमें हिस्सा ले रहे हैं। जानकारी के अनुसार, इस बार भारत के सबसे ज्यादा एथलीट हिस्सा लेंगे। इन एथलीट्स में सबसे युवा एथलीट भी शामिल है। जिसकी उम्र महज 14 साल है। हम बात कर रहे हैं धिनिधि देसिंघु की, जो पेरिस की यात्रा करने से पहले ही एक खास उपलब्धि अपने नाम कर लेंगी। वह भारतीय दल में सबसे कम उम्र की एथलीट होंगी। धिनिधि पेरिस ओलंपिक्स में इतिहास रच सकती हैं। आइए जानते हैं ये प्रतिभाशाली एथलीट कौन है…
दूसरी सबसे कम उम्र की भारतीय ओलंपियन
धिनिधि देसिंघु का जन्म 17 मई 2010 को हुआ था। बेंगलुरु की उभरती हुई तैराक 200 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में हिस्सा लेने वाली हैं। धिनिधि 28 जुलाई को पेरिस ला डिफेंस एरिना में उतरने के साथ ही इतिहास में दूसरी सबसे कम उम्र की भारतीय ओलंपियन बन जाएंगी। इससे पहले 1952 के हेलसिंकी ओलंपिक में महज 11 साल की भारतीय एथलीट आरती साहा ने हिस्सा लिया था। ओलंपिक इतिहास में सबसे कम उम्र की भारतीय होने का रिकॉर्ड उन्हीं के नाम दर्ज है। धिनिधि देसिंघु ने श्रीहरि नटराज के साथ यूनिवर्सलिटी स्थानों के तहत कोटा हासिल किया था। देसिंघु ने महज 8 साल की उम्र में ही स्विमिंग करना शुरू कर दिया था। वह अमेरिका की सात बार की ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट केटी लेडेकी को फॉलो करती हैं।
पहले भी कर चुकी हैं विश्व स्तर पर प्रदर्शन
राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में अपने हुनर का जलवा दिखाने वाली एथलीट ने 2019 में द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता और कोच निहार अमीन से ट्रेनिंग ली है। अमीन के अनुसार, बचपन से ही धिनिधि ने रिकॉर्ड तोड़ने शुरू कर दिए थे। वह अभी नाइंथ क्लास में पढ़ती हैं। उन्होंने पिछले साल हांग्जो खेलों में भी हिस्सा लिया था। साथ ही दोहा में आयोजित विश्व एक्वेटिक्स चैंपियनशिप का भी हिस्सा बनीं। कोच के अनुसार, उसके लिए विश्व स्तर पर प्रदर्शन करना बड़ी बात नहीं है। वह जब भी पूल में होती है तो अपना बेस्ट देती है।
सात गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं
इससे पहले धिनिधि हैदराबाद के गाचीबोवली में 2:04.24 सेकंड के नेशनल रिकॉर्ड को अपने नाम कर चुकी हैं। वह 2023 में नेशनल एक्वेटिक्स चैंपियनशिप में महिलाओं की 200 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा का खिताब जीत चुकी हैं। उन्होंने गोवा में 2023 में आयोजित नेशनल गेम्स के दौरान तैराकी में सात गोल्ड मेडल भी जीते। उम्मीद की जा रही है कि वह ओलंपिक्स में भारत की उम्मीदों को पूरा कर सकती हैं।
ये भी पढ़ें: Paris Olympics: कौन हैं पवन सिंह? जिन्हें पेरिस ओलंपिक के लिए बनाया गया जूरी मेंबर
ये भी पढ़ें: Paris Olympics: फ्री में कहां देख सकेंगे पेरिस ओलंपिक का रोमांच? यहां जानें लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल
ये भी पढ़ें: इन दो देशों को नहीं मिली Paris Olympics 2024 में जगह, वॉर के बावजूद इजरायल ने मारी एंट्री
ये भी पढ़ें: Video: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान ने चली ये चाल, क्या PCB ने कर दिया खेल?
संबंधित खबरें
रणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
46 mins agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
1 hr agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
1 hr agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
2 hrs agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
2 hrs agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
3 hrs agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
4 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
4 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines