Vinesh Phogat: स्टार पहलवान विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक में लगातर तीन मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई थी। हालांकि फाइनल में उनका वजन तय सीमा (50 किलो) से 100 ग्राम ज्यादा निकला था, जिस वजह से उन्हें डिसक्वालीफाई कर दिया गया था। इसके बाद उन्होंने कुश्ती से संन्यास लेने का भी निर्णय कर लिया था। इसी बीच हरियाणा के लोगों ने एक बड़ा फैसला किया है।
विनेश फोगाट को लेकर सर्व खाप की तरफ से एक महापंचायत हुई थी। इस महापंचायत में एक बड़ा निर्णय किया गया है। जब विनेश भारत वापस आएंगी तो उनका स्वागत खाप करेगी। इस दौरान सर्व खाप की तरफ से विनेश फोगाट को गोल्ड मेडल दिया जाएगा।
फाइनल में हो गई थी डिसक्वालीफाई
पेरिस ओलंपिक 2024 में विनेश फोगाट का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा था। उन्होंने अपने पहले ही मैच में शीर्ष वरीयता प्राप्त और टोक्यो 2020 चैंपियन जापान की युई सुसाकी को हराया था। इसके बाद उन्होंने यूक्रेन की पूर्व यूरोपीय चैंपियन ओक्साना लिवाच को मात दी थी। सेमीफाइनल में उन्होंने क्यूबा की मौजूदा पैन अमेरिकन गेम्स चैंपियन युसनेलिस गुजमान को हराया था। फाइनल में उनका मुकाबला छठी वरीयता प्राप्त यूएसए की सारा हिल्डेब्रांट से होना था। लेकिन वजन ज्यादा होने की वजह से डिसक्वालीफाई कर दिया गया था।
यह भी पढ़ें : Paris Olympics में भारतीय एथलीट्स ने बनाए ये खास रिकॉर्ड; कौन बना नंबर-1?
विनेश फोगाट ने लगाई है CAS से गुहार
विनेश फोगाट ने फाइनल में हुए डिसक्वालीफिकेशन के फैसले का विरोध किया है। उन्होंने CAS से गुहार लगाई है।इस मामले में 13 अगस्त तक फैसला आ सकता है। पेरिस ओलंपिक में भारत एक भी गोल्ड मेडल नहीं जीत पाया है। भारत ने इस बार 5 ब्रॉन्ज और 1 सिल्वर मेडल है। अगर विनेश को सिल्वर मिल जाता है तो भारत के इस ओलंपिक में 7 पदक हो जाएंगे।
यह भी पढ़ें : साल 2012 के बाद ओलंपिक में ऐसा रहा भारत का प्रदर्शन, अब तक जीते इतने मेडल
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
29 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
49 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: विराट कोहली ने पूरा किया अर्धशतक, जीत की ओर टीम इंडिया
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines