हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पेरिस ओलंपिक में मनु भाकर की जीत पर घर में जश्न, पेरेंट्स ने कही ये बड़ी बात

Paris Olympics 2024 : भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में इतिहास रच दिया। उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता। इसे लेकर उनके पैतृक गांव में जश्न का माहौल है। मनु भाकर की जीत पर पिता-दादी ने बड़ी बात कही।

विज्ञापन
शूटर मनु भाकर

Paris Olympics 2024 : भारत ने पेरिस ओलंपिक में पहले मेडल से अपना खाता खोला। भारतीय शूटर मनु भाकर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में ब्रॉन्ज पर निशाना लगाया और देश को पहला मेडल दिलाया। इसे लेकर देशवासियों में खुशियों का माहौल है। लोग शूटर मनु भाकर को बधाइयां दे रहे हैं। उनके घर में जश्न शुरू हो गया। आइए जानते हैं कि ब्रॉन्ज पदक जीतने पर मनु भाकर के घरवालों ने क्या कहा?

दादी बोलीं- खास खाना बनाऊंगी

पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल विजेता मनु भाकर की दादी का कहना है कि मैं उन्हें आशीर्वाद देती हूं। उसने बहुत अच्छा काम किया है। जब वह यहां आएंगी तो हम सब उनका स्वागत करेंगे। मैं उनके लिए खास खाना बनाऊंगी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : मनु भाकर के साथ टोक्यो में हो गया था ‘धोखा’, चुनौतियों को पार कर रच दिया इतिहास

पिता बोले- पूरे देश को गर्व है

विज्ञापन

मनु भाकर के पिता राम किशन भाकर ने कहा कि पूरे देश को उनकी बेटी पर गर्व है। उसके अभी दो इवेंट बचे हैं और हमें उससे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। मनु को सरकार और महासंघ से काफी सहयोग मिला। वह देश की जनता की दुआओं की बदौलत ही यह मुकाम हासिल कर सकीं। यह बहुत बड़ी उपलब्धि है।

जानें मां ने क्या कहा?

विज्ञापन

ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर की मां सुमेधा भाकर ने कहा कि मैं हमेशा चाहती थी कि मेरी बेटी खुश रहे। मैं हमेशा अच्छा महसूस करती रही हूं।

गोल्ड मेडल की थी उम्मीद : चाचा

विज्ञापन

शूटर मनु भाकर के चाचा महेंद्र सिंह ने कहा कि हम बहुत खुश हैं। हमें गोल्ड मेडल की उम्मीद थी, लेकिन यह कोई छोटी उपलब्धि नहीं है। वह आगामी ओलंपिक में हिस्सा लेंगी और हमें उम्मीद है कि वह स्वर्ण पदक जीतेंगी।

बचे दो इवेंट में गोल्ड की उम्मीद : चाची

विज्ञापन

शूटर मनु भाकर की चाची निर्मला देवी का कहना है कि हमें स्वर्ण पदक की उम्मीद थी, लेकिन ब्रॉन्ज भी कम नहीं है। हमें उम्मीद है कि वह अगले दो इवेंट में जरूर गोल्ड मेडल जीतेंगी।

यह भी पढ़ें : Paris Olympics 2024: कौन हैं 22 साल की मनु भाकर, जिन्होंने पेरिस में लहराया तिरंगा

विज्ञापन

पूरा गांव करेगा वेलकम : बलजीत सिंह

शूटर मनु भाकर के चाचा बलजीत सिंह ने कहा कि यह पूरे देश के लिए गर्व की बात है कि उसने ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता। हमें स्वर्ण पदक की उम्मीद थी, लेकिन हम बहुत खुश हैं। पूरा गांव स्वागत करेगा। उसने मेडल पाने के लिए बहुत मेहनत की है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola