---विज्ञापन---

खेल angle-right

मनु भाकर के साथ टोक्यो में हो गया था ‘धोखा’, चुनौतियों को पार कर रच दिया इतिहास

Manu Bhaker Bronze Medal Paris Olympics 2024: मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक्स में इतिहास रच दिया है। उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया।

---विज्ञापन---

Manu Bhaker Bronze Medal Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक्स में भारत की 22 साल की शूटर मनु भाकर ने इतिहास रच दिया है। मनु ने 10 मीटर एयर पिस्टल में स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। खास बात यह है कि मनु भाकर पिछले ओलंपिक में मेडल से चूक गई थीं, लेकिन उन्होंने इस बार करोड़ों हिंदुस्तानियों के सपनों को पूरा कर दिखाया। आइए जानते हैं कि टोक्यो में ऐसा क्या हुआ था, जिस वजह से मनु भाकर मेडल लेने से चूक गईं।

पिस्टल में आ गई थी खराबी 

दरअसल, टोक्यो ओलंपिक में मनु भाकर की पिस्टल में खराबी आ गई थी। 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के क्वालीफिकेशन के दौरान उन्हें इसके चलते 20 मिनट का समय गंवाना पड़ा। उनकी पिस्टल का कॉकिंग लीवर खराब हो गया था। इस वजह से उन्हें 55 मिनट में 44 शॉट लगाने पड़े। हालांकि जब उनकी पिस्टल ठीक हुई तो वह फायरिंग पॉइंट पर वापस आईं, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। मनु को सिर्फ 36 मिनट में बाकी शॉट पूरे करने पड़े। जोकि लगभग असंभव काम था। आखिरकार उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ी और मेडल से चूक गईं। इस सेटबैक की वजह से मनु का दिल टूट गया। जिस लय से वह परफॉर्म कर रही थीं। उससे आसानी से मेडल जीत सकती थीं, लेकिन इस हार ने उनका सपना चकनाचूर कर दिया। उस वक्त वह महज 18 साल की थीं।

---विज्ञापन---

पेरिस में पूरा किया सपना 

---विज्ञापन---

अब हरियाणा के झज्जर की रहने वाली मनु भाकर ने पेरिस में शूटिंग प्रतियोगिता के फाइनल में मेडल पर निशाना लगाकर देश को गौरवान्वित किया है। उन्हें देशवासियों से बधाई मिल रही है। मनु भाकर पेरिस ओलंपिक्स में कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले रही हैं। उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल के साथ ही 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम और 25 मीटर पिस्टल में भी हिस्सा लिया है। वह कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाली भारतीय दल में पहली एथलीट हैं। मनु भाकर इससे पहले ISSF वर्ल्ड कप में गोल्ड पर निशाना लगा चुकी हैं। वह ऐसा करने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय एथलीट हैं। वह 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स चैंपियन भी हैं।

---विज्ञापन---

पीएम मोदी ने दी बधाई 

मनु भाकर को उनकी इस उपलब्धि के लिए पीएम मोदी ने बधाई दी है। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा- भारत का पहला पदक जीतने के लिए मनु भाकर को बधाई। यह सफलता और भी खास है क्योंकि वह भारत के लिए निशानेबाजी में पदक जीतने वाली पहली महिला बन गई हैं।

ये भी पढ़ें: Paris Olympics 2024: कौन हैं 22 साल की मनु भाकर, जिन्होंने पेरिस में लहराया तिरंगा 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: शूटिंग ही नहीं इस खेल में भी माहिर हैं मनु भाकर, जीत चुकी हैं मेडल 

First published on: Jul 28, 2024 04:36 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola