Paris Olympics 2024 का दूसरा दिन भारत के लिए बेहद निराशाजनक रहा। इस दिन भारत की झोली पदक से पूरी तरह से खाली रही। वहीं, देर रात भारत के एक दिग्गज खिलाड़ी को भी मैच में हार का सामना करना पड़ा। इस मैच को हारने के बाद इस दिग्गज खिलाड़ी ने अपने 22 साल के सफर को यहीं पर खत्म करने का ऐलान कर दिया। मैच में मिली हार के बाद इस खिलाड़ी ने संन्यास का फैसला ले लिया।
किस खिलाड़ी ने लिया संन्यास
अपने खेल करिअर को अलविदा कहने वाले ये खिलाड़ी टेनिस के स्टार प्लेयर रोहन बोपन्ना हैं। रोहन बोपन्ना को पेरिस ओलंपिक की डबल्स की स्पर्धा में फ्रांस की जोड़ी से हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में मिली हार के बाद रोहन बोपन्ना ने अपने खेल को अलविदा कह दिया। भारत के लिए उन्होंने 22 साल टेनिस खेला। हाल ही में रोहन बोपन्ना ने 43 साल की उम्र में ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीतने का कीर्तिमान अपने नाम किया था। रोहन बोपन्ना करियर में 1 ओलंपिक पदक जीतना चाहते थे, लेकिन उनका ये सपना पूरा नहीं हो सका।
किससे हारे मैच
पेरिस ओलंपिक-2024 की टेनिस डबल्स की स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे रोहन बोपन्ना और बालाजी का सामना फ़्रांस के एडवर्ड रोजर और गेल मोनफिल्स की जोड़ी से हुआ था। इस मैच में भारतीय जोड़ी को सीधे सेटों में हार के साथ बाहर होना पड़ा था। फ्रांस की इस जोड़ी ने रोहन बोपन्ना और बालाजी की जोड़ी को 5-7, 6-2 के अंतर से हराकर टूर्नामेंट से बाहर किया।
क्या बोले रोहन बोपन्ना
मैच हारने के बाद रोहन बोपन्ना ने कहा कि मैंने भारतीय जर्सी में अपना अंतिम मुकाबला खेल लिया है। ये देश के लिए मेरा अंतिम मैच था। मैं समझ सकता हूं कि मैं किस स्थिति में हूं। मैं अब जब खेलूंगा, तब टेनिस का लुत्फ उठाऊंगा। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं 2 दशक तक भारत का प्रतिनिधित्व करूंगा। 2002 में अपने पदार्पण से और 22 साल बाद भी भारत का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए गर्व की बात है।
इस मैच को बताया यादगार
रोहन बोपन्ना ने इस अवसर पर बताया कि उनका सबसे यादगार मैच 2010 के डेविस कप में ब्राजील के खिलाफ था। इस मैच में और उसके बाद सर्बिया के खिलाफ 5 सेटों में मैच जीतना यादगार लम्हा था। रोहन डेविस कप से पहले ही संन्यास ले चुके थे।
1996 से ओलंपिक में है सूखा
भारत ने टेनिस में 1996 में पदक जीता था। इसके बाद से कोई भी खिलाड़ी पदक नहीं जीत सका है। बोपन्ना 2016 के ओलंपिक में सानिया मिर्जा के साथ इस सूखे को खत्म करने के करीब पहुंच गए थे, लेकिन दोनों को चौथे स्थान पर रहकर संतोष करना पड़ा था।
ये भी पढ़ें: Paris Olympics: भारत के दम पर चीन के शूटर ने जीते 2 गोल्ड मेडल, आस्तीन में छुपा है कोड वर्ड
ये भी पढ़ें: IND vs SL: इन खिलाड़ियों को भारत का ‘रसेल’ बनाना चाहते हैं हेड कोच गौतम गंभीर, शुरू की तैयारी
ये भी पढ़ें: Paris Olympics: चौथे दिन भारत के लिए कौन जीत सकता है पदक? यहां देखें आज का शेड्यूल
संबंधित खबरें
चेन्नई सुपर किंग्स के उर्विल पटेल ने रणजी में दोहरा शतक मारकर रचा इतिहास
3 mins agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग-11 पर तोड़ी चुप्पी
51 mins agoमैच के दौरान गोलकीपर से टकराए जीसस डी मिगुएल, मैदान पर हुई दर्दनाक मौत
1 hr agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
1 hr agoAsia Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 22 नवंबर को भारत से होगा मुकाबला
1 hr agoकौन हैं रणजी ट्रॉफी 2026-27 के नए टॉप विकेट टेकर कार्तिक यादव?
1 hr ago4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
2 hrs ago11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
2 hrs agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
3 hrs agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines