Pakistan News in Hindi: पाकिस्तानी खिलाड़ी अरशद नदीम ने पेरिस ओलंपिक में गोल्ड जीता है। लेकिन उनको लेकर अब पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ घिर गए हैं। जिनके ऊपर अरशद नदीम का अपमान करने का आरोप लगा है। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने आरोप लगाया है कि शहबाज शरीफ ने ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अरशद नदीम का अपमान किया है। कनेरिया ने एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसमें शहबाज शरीफ नदीम को 10 लाख रुपये का चेक देते दिख रहे हैं। कनेरिया ने इस राशि को नाकाफी बताते हुए लिखा है कि इससे तो नदीम की वास्तविक जरूरतें ही पूरी नहीं होंगी।
ओलंपिक पदक विजेता के पास इस समय प्लेन का टिकट खरीदने के लिए भी पैसे नहीं हैं। बता दें कि यह तस्वीर शहबाज शरीफ ने गोल्ड जीतने के बाद नदीम को बधाई देते हुए शेयर की है। जो मई की है। पेरिस के लिए रवाना होने से पहले पीएम ने उनको यह राशि दी थी।
यह भी पढ़ें : साल 2012 के बाद ओलंपिक में ऐसा रहा भारत का प्रदर्शन, अब तक जीते इतने मेडल
दानिश कनेरिया ने पाक पीएम शहबाज शरीफ को आड़े हाथों लिया है। कनेरिया ने उनसे तस्वीर हटाने की मांग की है। कनेरिया का कहना है कि 10 लाख से तो प्लेन का टिकट भी नहीं खरीदा जा सकता है। कनेरिया ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा है कि प्रधानमंत्री महोदय, बधाई तो कम से कम शालीनता से दीजिए। आपने जो दस लाख रुपये की राशि दी है। उसकी पुरानी तस्वीर हटा लीजिए। यह अरशद और पाकिस्तान दोनों का अपमान है। नदीम ने काफी संघर्ष किया है, जिसे दरकिनार नहीं किया जा सकता।
पाकिस्तान ने किया है साढ़े 4 करोड़ देने का ऐलान
अरशद नदीम को स्वर्ण पदक जीतने के बाद पाकिस्तान ने कई पुरस्कार और नकद राशि देने का ऐलान किया है। नदीम को 150 मिलियन पाकिस्तानी रुपये (लगभग 4.5 करोड़ भारतीय रुपये) दिए जाएंगे। वहीं, पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने उनको 100 मिलियन पाकिस्तानी रुपये (3,01,63,133 रुपये) का इनाम देने का ऐलान किया है। पंजाब के गवर्नर सरदार सलीम हैदर खान ने 2 मिलियन पाकिस्तानी रुपये (6,03,262 रुपये) इनाम देने की घोषणा की है। कई क्रिकेटरों ने भी नदीम को इनाम देने का ऐलान किया है।
यह भी पढ़ें : Paris Olympics में भारतीय एथलीट्स ने बनाए ये खास रिकॉर्ड; कौन बना नंबर-1?
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
1 hr agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
2 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
3 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
3 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
4 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
5 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines