Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 में स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने क्वालिफिकेशन में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है। अपने पहला ही थ्रो 89.34 मीटर की दूरी पर फेंका था। यह उनका इस सीजन का बेस्ट थ्रो है। बता दें कि फाइनल में क्वालीफाई करने के लिए खिलाड़ियों का 84 मीटर का मार्क क्रॉस करना था। टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में थ्रो 87.58 दूरी पर फेंका था। इस दौरान उन्होंने गोल्ड मेडल जीता था।
नहीं लिया था ज्यादा टूर्नामेंट में हिस्सा
इस साल नीरज चोपड़ा ने सिर्फ तीन ही टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था। इस दौरान उनका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा था। उन्होंने मई में दोहा डायमंड लीग में 88.36 मीटर का थ्रो फेंका था। उन्होंने ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक से अपना नाम वापस ले लिया था। इसके बाद उन्होंने फिनलैंड में हुए पावो नुरमी खेलों में वापसी की थी। इस दौरान 85.97 मीटर का थ्रो फेंककर गोल्ड मेडल जीता था। ओलंपिक से पहले उन्होने पेरिस डायमंड लीग से अपना नाम वापस ले लिया था।
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: DRS विवाद पर कोहली और जयसूर्या में लंबी बातचीत, सामने आया वीडियो
किशोर जेना क्वालीफाई करने में विफल रहे
पेरिस ओलंपिक में एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता किशोर जेना पुरुषों के भाला फेंक क्वालिफिकेशन राउंड के ग्रुप ए में नौवें स्थान पर रहे और वो फाइनल में जगह बनाने में असफल रहे। उन्होंने क्वालिफिकेशन राउंड में 80.73 मीटर का थ्रो किया था। ये उनका सर्वश्रेष्ठ प्रयास था। लेकिन उनका ये सर्वश्रेष्ठ प्रयास भी उन्हें फाइनल में जगह नहीं दिला सके। उनका शुरुआती थ्रो 80.73 मीटर था, जबकि आखिरी प्रयास में उन्होंने 80.21 मीटर का थ्रो किया था।
🇮🇳😓 𝗧𝗼𝘂𝗴𝗵 𝗿𝗲𝘀𝘂𝗹𝘁 𝗳𝗼𝗿 𝗞𝗶𝘀𝗵𝗼𝗿𝗲 𝗝𝗲𝗻𝗮! Kishore Jena failed to make it to the final of the men’s javelin throw event as he couldn’t throw the qualification standard of 84.00m in his three attempts nor could he finish in the top 12.
🤝 He recorded his best… pic.twitter.com/CvXkfL31xH
— India at Paris 2024 Olympics (@sportwalkmedia) August 6, 2024
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: DRS विवाद पर कोहली और जयसूर्या में लंबी बातचीत, सामने आया वीडियो
संबंधित खबरें
पहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
28 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
49 mins agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
2 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines