Paris Olympics 2024: PM मोदी ने पेरिस ओलंपिक 2024 में हिस्सा लेने वाले भारतीय दल के खिलाड़ियों से बात की। पीएम मोदी ने ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने के लिए भारतीय एथलीटों को प्रेरित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने नीरज चोपड़ा से एक मांग की है, जिसका जेवलिन थ्रोअर ने दिलचस्प जवाब दिया है।
भारतीय दल से की बात
अपने आवास पर प्रधानमंत्री मोदी ने पेरिस ओलंपिक 2024 में हिस्सा लेने वाले भारतीय दल से बात की। इस दौरान कुछ कुछ एथलीट वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भी इस बातचीत का हिस्सा बने। इसमें ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु, लवलीना बोरगोहेन और नीरज चोपड़ा भी इस बातचीत का हिस्सा बने। इस दौरान नीरज चोपड़ा ने प्रधानमंत्री मोदी से वादा किया कि ओलंपिक खत्म होने के बाद जब वो वापस प्रधानमंत्री से मिलने आएंगे तो घर का बना हुआ चूरमा लेकर आएंगे।
PM ने जताई ये इच्छा
नीरज चोपड़ा की बात का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘मुझे आपकी मां के हाथ का चूरमा खाना है।’ जिस पर नीरज चोपड़ा ने कहा कि ओलंपिक से वापस आने के बाद वो देसी घी में बने हुआ चूरमा लेकर आएंगे। प्रधानमंत्री ने रमिता जिंदल (एयर राइफल शूटिंग), रीतिका हुड्डा (कुश्ती), अंतिम पंघाल (कुश्ती), निखत जरीन (मुक्केबाजी) जाइए युवा खिलाड़ियों से भी बात की।
खिलाड़ियों को किया प्रोत्साहित
पहली बार खेलों के महाकुंभ में हिस्सा ले रही खिलाड़ियों से भी प्रधानमंत्री मोदी ने अच्छे से बात की। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि पदक जीतने के बाद वो उनका भव्य स्वागत करेंगे। पीएम मोदी ने देश को अपने दिल में रखकर खिलाड़ियों को अच्छा करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को सलाह देते हुए कहा कि वो कभी हालातों पर दोष को ना लगाए क्योंकि इससे उनकी प्रगति में बाधा पड़ती है।
ये भी पढ़ें:- विक्ट्री परेड के बाद विराट कोहली लंदन के लिए हुए रवाना, सामने आई बड़ी वजह
ये भी पढ़ें:- IND vs ZIM: टी20 सीरीज से पहले टीम में बड़ा बदलाव, मिल गया नया कोच
संबंधित खबरें
WTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
28 mins agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
59 mins agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
1 hr agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
1 hr agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
1 hr agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
1 hr agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
2 hrs agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
2 hrs agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines