ओलंपियन नीरज चोपड़ा से PM मोदी ने की खास डिमांड, वर्ल्ड चैंपियन ने क्या दिया जवाब?

Paris Olympics 2024: 26 जुलाई से पेरिस ओलंपिक शुरू हो रहा है। इस बार ओलंपिक में भारत की तरफ से 120 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खिलाड़ियों से मुलाकात की और उन्होंने खिलाड़ियों को अच्छा करने के लिए प्रोत्साहित भी किया।

l - 2024-07-05T163442.548

Paris Olympics 2024: PM मोदी ने पेरिस ओलंपिक 2024 में हिस्सा लेने वाले भारतीय दल के खिलाड़ियों से बात की। पीएम मोदी ने ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने के लिए भारतीय एथलीटों को प्रेरित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने  नीरज चोपड़ा से एक मांग की है, जिसका जेवलिन थ्रोअर ने दिलचस्प जवाब दिया है।

विज्ञापन

भारतीय दल से की बात

अपने आवास पर प्रधानमंत्री मोदी ने पेरिस ओलंपिक 2024 में हिस्सा लेने वाले भारतीय दल से बात की। इस दौरान कुछ कुछ एथलीट वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भी इस बातचीत का हिस्सा बने। इसमें ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु, लवलीना बोरगोहेन और नीरज चोपड़ा भी इस बातचीत का हिस्सा बने। इस दौरान नीरज चोपड़ा ने प्रधानमंत्री मोदी से वादा किया कि ओलंपिक खत्म होने के बाद जब वो वापस प्रधानमंत्री से मिलने आएंगे तो घर का बना हुआ चूरमा लेकर आएंगे।

विज्ञापन

PM ने जताई ये इच्छा

नीरज चोपड़ा की बात का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘मुझे आपकी मां के हाथ का चूरमा खाना है।’ जिस पर नीरज चोपड़ा ने कहा कि ओलंपिक से वापस आने के बाद वो देसी घी में बने हुआ चूरमा लेकर आएंगे। प्रधानमंत्री ने रमिता जिंदल (एयर राइफल शूटिंग), रीतिका हुड्डा (कुश्ती), अंतिम पंघाल (कुश्ती), निखत जरीन (मुक्केबाजी) जाइए युवा खिलाड़ियों से भी बात की।

विज्ञापन

खिलाड़ियों को किया प्रोत्साहित

पहली बार खेलों के महाकुंभ में हिस्सा ले रही खिलाड़ियों से भी प्रधानमंत्री मोदी ने अच्छे से बात की। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि पदक जीतने के बाद वो उनका भव्य स्वागत करेंगे। पीएम मोदी ने देश को अपने दिल में रखकर खिलाड़ियों को अच्छा करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को सलाह देते हुए कहा कि वो कभी हालातों पर दोष को ना लगाए क्योंकि इससे उनकी प्रगति में बाधा पड़ती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ