Paris Olympics 2024: आज पेरिस ओलंपिक का समापन समारोह होने वाला है। इस बार ओलंपिक में 206 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। ओलंपिक के दौरान हर खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले तीन खिलाडियों को गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल दिया जाता है। इस बार देखा गया कि इन मेडल के साथ खिलाड़ियों को एक बॉक्स भी दिया जा रहा है। जिसके बाद फैंस के मन में ये सवाल उठ रहा है कि आखिर इन बॉक्स के अंदर क्या है?
क्या है इस बॉक्स के अंदर?
इंटरनेशनल ओलंपिक समिति के अनुसार खिलाड़ियों को दिए जाने वाले लगभग 40 सेंटीमीटर लंबे इस बॉक्स में इस साल के ओलंपिक खेलों का आधिकारिक पोस्ट है। ये पोस्ट इस साल के ओलंपिक की कहानियों को बताता है। इस पोस्टर को फ्रांसीसी कलाकार उगो गट्टोनी ने 4 महीने में तैयार किया था। इतना ही नहीं ये पोस्टर पेरिस शहर के प्रतीकों पर भी प्रकाश डालता है। इस पोस्टर को हाथ से ही बनाया गया है जिसमें ओलंपिक रिंग्स, स्टेड डी फ्रांस ओलंपिक स्थल से घिरा एफिल टॉवर आदि शामिल हैं।
ये भी पढ़ें:- विनेश फोगाट मामले में नया मोड़, CAS ने मांगे 3 सवालों के जवाब; क्या फंस गया सिल्वर मेडल का पेच?
पेरिस ओलंपिक पदकों की खास बात
पेरिस ओलंपिक 2024 में दिए गए पदकों को फ्रांसीसी आभूषण घराने चौमेट द्वारा डिजाइन किया गया है। इन पदकों में जो लोहे के टुकड़े लगे हैं उनको 20वीं सदी में एफिल टॉवर से निकाला गया था। पदक का जो मध्य भाग है देश के आकार और उपनाम, l’hexagone का प्रतीक है। इसके अलावा पदक के बाहरी भाग को 3D किरणों के माध्यम से बनाया गया है। जिससे काफी चमक पैदा होती है।
ये भी पढ़ें:- Vinesh Phogat से पहले इन भारतीय एथलीट्स पर भी हो चुका है एक्शन, छीन लिया गया था पदक
संबंधित खबरें
पांचवें T20I में फ्लॉप साबित हुई अभिषेक शर्मा-संजू सैमसन की जोड़ी
19 mins agoभारत के लिए WTC 2027 फाइनल के दरवाजे कैसे खुलेंगे? जानिए पूरा समीकरण
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के साथ 'नाइंसाफी'! प्लेइंग 11 में फिर नहीं मिला मौका
1 hr ago3 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे रोहित-विराट, देखें IND vs NZ सीरीज का शेड्यूल
1 hr agoLIVE: टीम इंडिया को लगा तीसरा झटका, किशन अर्धशतक बनाकर लौटे पवेलियन
1 hr agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
2 hrs agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
3 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
3 hrs ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
4 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines