Live Updates
17:34 (IST) 03 Aug 2024
3-2 के अंतर से हार गई दीपिका, टूट गया दिल

दीपिका कुमारी का सफर भी क्वार्टर फाइनल में आकर खत्म हो गया है। दीपिका को क्वार्टर फाइनल मैच में 3-2 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा है। दीपिका ने 5 सेट में से पहले सेट में बढ़त हासिल की। इसके बाद वह पिछड़ गई। तीसरे राउंड में उन्होंने वापसी की, लेकिन चौथे और पांचवें राउंड में उन्हें हार का सामना करना पड़ा और वह मैच हार गईं।

17:19 (IST) 03 Aug 2024
दीपिका का मुकाबला सुहियोन से

तीरंदाजी का क्वार्टर फाइनल मैच शुरू हो चुका है। भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी के सामने साउथ कोरिया की सु-हियोन की चुनौती है। इस मैच को जीतकर दीपिका कुमारी सेमीफाइनल में एंट्री करना चाहेंगी।

---विज्ञापन---

15:52 (IST) 03 Aug 2024
गोल्फ में शुभांकर शर्मा से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद

पेरिस ओलंपिक में गोल्फ का तीसरा राउंड शुरू हो चुका है। भारतीय गोल्फर शुभांकर शर्मा ने पहले होल पर बराबरी के साथ शुरुआत की है। मौजूदा समय में शुभांकर की पोजिशन 27वीं है। गोल्फ में टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता अमेरिकी गोल्फर अलेक्जेंजर शीर्ष स्थान पर मौजूद हैं। जबकि, ब्रिटेन के टॉमी फ्लीटवुड हैं।

15:42 (IST) 03 Aug 2024
शाम 5 बजे होगा दीपिका का मैच

दीपिका कुमारी का क्वार्टर फाइनल मैच शाम 5:09 बजे शुरू होगा। इस मैच में उनका सामना रोमानिया की मैडलिना अमाइस्ट्रोए या साउथ कोरिया की सु-ह्योन से होगा।

---विज्ञापन---

15:40 (IST) 03 Aug 2024
दीपिका कुमारी ने बढ़ाई पदक की उम्मीद, चूक गई भजन कौर

मनु भाकर की हार से निराश भारतीय प्रशंसकों को दीपिका कुमारी ने राहत दी है। दीपिका कुमारी ने तीरंदाजी के प्री क्वार्टर फाइनल मैच में जर्मनी की मिशेल क्रॉपेन के साथ ड्रॉ खेलकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। वहीं, भजन कौर का सफर प्री क्वार्टर फाइनल राउंड में ही थम गया है।

13:35 (IST) 03 Aug 2024
नहीं मिला तीसरा पदक

मनु भाकर महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में चौथे स्थान पर रहीं, जिससे वह खेलों में तीसरा पदक जीतने से चूक गईं।

---विज्ञापन---

00:02 (IST) 19 Sep 2026

00:02 (IST) 19 Sep 2026

---विज्ञापन---

13:22 (IST) 03 Aug 2024
टूट गया करोड़ों फैंस का दिल

मनु भाकर का गोल्ड जीतने का सपना टूट गया है। मनु चौथे नंबर पर रही।

13:18 (IST) 03 Aug 2024
मनु का शानदार खेल

छठी सीरीज में मनु ने कर दिया कमाल, 5 में से 4 हिट लगाए

---विज्ञापन---

11:48 (IST) 03 Aug 2024
भारत के पास 3 पदक

पेरिस ओलंपिक 2024 में अभी तक भारत के पास 3 मेडल है। वहींं आज भारत को चौथे मेडल की उम्मीद है।

10:10 (IST) 03 Aug 2024
तीरंदाजी में दीपिका का मुकाबला

दीपिका कुमारी का मुकाबला दोपहर 1:52 बजे जर्मनी की मिशेल क्रॉपेन से होगा। भारत को दीपिक से भी मेडल की उम्मीद है।

---विज्ञापन---

09:49 (IST) 03 Aug 2024
आज भारत को गोल्ड मेडल की उम्मीद

शूटिंग में आज भारतीय फैंस को मनु भाकर से गोल्ड मेडल की उम्मीद होगी।

Paris Olympics 2024 Live Updates Day 8: शनिवार को पेरिस ओलंपिक का आठवां दिन भारतीय एथलीट्स के लिए अच्छा नहीं रहा। भारतीय खिलाड़ियों ने अलग-अलग खेलों में अपना दमखम दिखाया, लेकिन कई जीत के बेहद करीब आकर चूक गए। करोड़ों भारतीय फैंस की नजरें मनु भाकर के फाइनल मैच पर टिकी हुई थीं, लेकिन वह अपने फाइनल मैच में मामूली अंतर से हार गईं। उनके साथ करोड़ों भारतीय फैंस का सपना भी टूट गया। इसके बाद तीरंदाजी के क्वार्टर फाइनल मैच में दीपिका कुमारी 3-2 के अंतर से हार गईं। इस तरह भारतीय फैंस के लिए ये दिन दिल तोड़ने वाला रहा।