Paris Olympics 2024 Live Streaming Details: ओलंपिक्स की शुरुआत 26 जुलाई से होने जा रही है। फ्रांस की राजधानी पेरिस में 11 अगस्त तक इसका आयोजन किया जाएगा। ओलंपिक में इस बार कुल 206 देश हिस्सा लेंगे। इसमें भारत के 120 खिलाड़ी शामिल रहेंगे। यह भारत का अब तक का सबसे बड़ा दल होगा। ओलंपिक्स में गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा, निखत जरीन, लवलीना बोरगोहेन, विनेश फोगाट, पीवी सिंधु समेत कई एथलीट्स इस बार पदक की उम्मीदें पूरी कर सकते हैं। भारत की पुरुष हॉकी टीम और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी की जोड़ी भी पदक की दावेदार है। भारतीय दल पर सभी की नजरें टिकी हैं। आइए आपको बताते हैं कि ओलंपिक्स को फ्री में कहां लाइव स्ट्रीम किया जा सकेगा।
जियोसिनेमा ऐप पर किया जा सकेगा लाइव स्ट्रीम
आप पेरिस ओलंपिक का लुत्फ फ्री में उठा सकते हैं। इसका सीधा प्रसारण स्पोर्ट्स 18 चैनलों पर किया जाएगा। भारत में जियोसिनेमा ऐप और वेबसाइट पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग फ्री में देखी जा सकेगी। पेरिस ओलंपिक में 10,000 से ज्यादा एथलीट हिस्सा लेंगे। जिसमें 32 खेल प्रतियोगिताओं में 329 स्वर्ण पदक दांव पर लगे होंगे। भारत के ईवेंट एक दिन पहले शुरू होंगे। 25 जुलाई को आर्चरी से इसकी शुरुआत होगी। इसके बाद 27 जुलाई को हॉकी, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, रोइंग, शूटिंग, टेबल टेनिस और टेनिस जैसी प्रतियोगिताएं देखने को मिलेंगी।
गगन नारंग करेंगे लीड
आपको बता दें कि हाल ही में भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की ओर से गगन नारंग को भारतीय दल का शेफ-डी-मिशन बनाया है। लंदन ओलंपिक्स में कांस्य पदक विजेता शूटर गगन नारंग ने मैरी कॉम की जगह ली है। गगन नारंग भारतीय दल को लीड करते नजर आएंगे। टेबल टेनिस के दिग्गज ए शरत कमल और पीवी सिंधु ध्वजवाहक होंगे। हाल ही में शेफ-डी-मिशन के लिए मैरी कॉम को सिलेक्ट किया गया था, लेकिन उन्होंने इसके लिए इनकार कर दिया था। IOA की अध्यक्ष पीटी उषा ने इस पर मुहर लगाई है।
ये भी पढ़ें: Paris Olympics 2024: अब तक के सबसे बड़े ग्रुप के साथ उतरेगा भारत; कितने एथलीट्स कर चुके क्वालीफाई?
ये भी पढ़ें: नीरज चोपड़ा ने पेरिस डायमंड लीग पर तोड़ी चुप्पी, बताई प्रतियोगिता से बाहर होने की पूरी सच्चाई
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
3 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
4 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
4 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
5 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
5 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
5 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
6 hrs agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
6 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines