Live Updates
23:33 (IST) 09 Aug 2024
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दी बधाई

ओलंपिक में 57 किलोग्राम भार वर्ग कुश्ती में कांस्य पदक जीतने पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अमन सहरावत को बधाई दी है।

23:32 (IST) 09 Aug 2024
अमन के गांव वाले मनाया जश्न

भारतीय कुश्ती खिलाड़ी अमन के पदक जीतने के बाद गांव बिरोहार जिला झज्जर हरियाणा में ग्रामीणों ने मनाया जश्न।

---विज्ञापन---

23:27 (IST) 09 Aug 2024
अपने माता-पिता को समर्पित किया पदक

अमन सहरावत ने अपने पदक को अपने मां और पिता को समर्पित किया है। अमन ने बचपन में ही अपने माता-पिता को खो दिया था।

23:21 (IST) 09 Aug 2024
अमन ने जीता कांस्य

अमन ने इस मैच 13-5 से जीत लिया है। इस मैच में अमन ने शानदार प्रदर्शन किया और हर बार वापसी की।

---विज्ञापन---

23:18 (IST) 09 Aug 2024
अमन ने हासिल किए दो पॉइंट

अमन ने दो और अंक हासिल कर लिया है। वो इस मैच में 7 अंक से आगे चल रहे हैं।

23:17 (IST) 09 Aug 2024
जीत की तरफ अमन

अमन ने मैच में 10-5 की बढ़त बना ली है। अमन जीत की तरफ बढ़ रहे हैं।

---विज्ञापन---

23:15 (IST) 09 Aug 2024
अमन ने बनाई बढ़त

अमन ने पदक की तरफ से कदम बढ़ा दिए हैं। उन्होंने 8-5 से बढ़त बना ली है।

23:14 (IST) 09 Aug 2024
अमन को निकल रहा है खून

अमन को नाक से खून निकल रहा है.

---विज्ञापन---

23:13 (IST) 09 Aug 2024
अमन ने बनाई बढ़त

अमन ने इस मैच में तीन अंक की बढ़त बना ली है। अमन इस मैच में 6-3 से आगे चल रहे हैं।

23:13 (IST) 09 Aug 2024
अमन ने फिर हासिल किए दो अंक

अमन ने एक बार फिर से दो अंक हासिल कर लिए हैं। वो इस समय 4-3 से आगे चल रहे हैं।

---विज्ञापन---

23:11 (IST) 09 Aug 2024
अमन ने हासिल किए दो अंक

अमन ने भी दो अंक हासिल कर लिए हैं। वो अब 2 -1 से आगे चल रहे हैं।

23:11 (IST) 09 Aug 2024
डेरियन क्रूज ने हासिल किया एक पॉइंट

डेरियन क्रूज ने जीता पहला अंक। डेरियन क्रूज ने अमन के पैर को लॉक कर लिया था।

---विज्ञापन---

22:19 (IST) 09 Aug 2024
IOC के अध्यक्ष थॉमस बाख ने कही ये बात

भारतीय रेसलर विनेश फोगाट के मेडल को लेकर अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) के अध्यक्ष थॉमस बाख ने कहा, ‘एक कैटेगरी में दो सिल्वर देना संभव नहीं हैं। अब ये मामला CAS में है और हम CAS के फैसले पर पलान करेंगे। ड‍िसक्वाल‍िफाई होने के बाद विनेश ने सोशल मीडिया पर रिटायरमेंट लेने का फैसला किया है। इस मामले को अब एक ऑस्ट्रेल‍ियाई देख रही हैं। ओलंपिक खत्म होने से पहले फैसला आ सकता है।’

22:14 (IST) 09 Aug 2024
आज मिलेगा नीरज को मेडल

आज 10:32 बजे नीरज को स‍िल्‍वर मेडल म‍िलेगा। उन्होंने सिल्वर मेडल जीता है।

---विज्ञापन---

22:01 (IST) 09 Aug 2024
सेमीफाइनल में हुए थे बुरी तरह से फ्लॉप

अमन सहरावत का सेमीफाइनल में मैच पहली वरीयता प्राप्त जापानी रेसलर री हिगुची से हुआ। इस मैच में अमन को हार का सामना करना पड़ा था। ये मैच सिर्फ 2 मिनट 14 सेकंड तक ही चला था।

21:34 (IST) 09 Aug 2024
बेहद शानदार रहा है डेरियन क्रूज का रिकॉर्ड

पिछले साल पैन अमेरिकन गेम्स में डेरियन क्रूज ने कांस्य पदक जीता था। वो पैन अमेरिकन चैंपियनशिप में भी तीन मेडल जीत चुके हैं।

---विज्ञापन---

20:38 (IST) 09 Aug 2024
पूर्व यूरोपीय चैंपियन को भी मात दे चुके हैं अमन

अमन ने अपने राउंड ऑफ 16 के मुकाबले में पूर्व यूरोपीय चैंपियन मैसेडोनिया के व्लादिमीर एगोरोव को 10-0 की तकनीकी श्रेष्ठता से हराया था।

20:20 (IST) 09 Aug 2024
जानें कब और कहा देख सकते है अमन का मैच

अमन सहरावत का मैच रात 9:45 बजे से मैच शुरू होगा। इस मैच को आप Sports 18 1 HD/SD, Sports 18 2 HD/SD, VH1, MTV, Colors networks और Sports 18 3 HD/SD पर देख सकते हैं। इसके अलावा आप ओटीटी प्लेटफॉर्म Jio Cinema ऐप पर देख सकते हैं।

---विज्ञापन---

10:11 (IST) 09 Jun 2026

19:35 (IST) 09 Aug 2024
क्वार्टर फाइनल में हासिल की थी एकतरफा जीत

अमन ने क्वार्टर फाइनल में अल्बेनिया के जेलिमखान अबाकारोव को तकनीकी श्रेष्ठता में 12-0 से मात दी थी। इस मैच में अमन के आगे अल्बेनिया के जेलिमखान अबाकारोव टिक ही नहीं पाए थे।

---विज्ञापन---

Paris Olympics 2024 Day 14 Updates Live: अमन सहरावत ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने पुरुषों की 57 किलोग्राम भारवर्ग कुश्ती में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। उन्होंने प्यूर्टो रीको के डारियन क्रूज को 13-5 के विशाल अंतर से मात दी है। ये इस ओलंपिक का भारत का छठा पदक है।