Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 शुरू होने में अब ज्यादा समय बचा नहीं है। खिलाड़ी खेलों के महाकुंभ में हिस्सा लेने के लिए खेलगांव पहुंच रहे हैं। इस बार ओलंपिक में भारत की तरफ से 117 एथलीट हिस्सा लेंगे। करोड़ों भारतवासियों को उम्मीद है कि इस बार उन्हें टोक्यो ओलंपिक से बेहतर प्रदर्शन देखने को मिलेगा। इसी कड़ी में सभी की निगाह स्टार जेवलिन थ्रो खिलाड़ी नीरज चोपड़ा पर टिकी हुई है। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता था। पिछले एक साल में उनका प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है, लेकिन उन्हें फिटनेस से जूझना पड़ा है। पेरिस ओलंपिक से पहले उनके कोच बार्टोनिट्ज ने उनकी फिटनेस को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है।
नीरज चोपड़ा की फिटनेस को लेकर आया अपडेट
नीरज चोपड़ा की फॉर्म को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि वो इस बार भी गोल्ड मेडल जीत सकते हैं। इसी बीच उनके कोच बार्टोनिट्ज ने उनकी फिटनेस को कहा, ‘सब हमारी योजना के हिसाब से ही चल रहा है। फिलहाल नीरज को जांघ में कोई समस्या नहीं है। वो पूरी तरह से फिट हैं।
उन्होंने आगे कहा, ‘हमें उम्मीद है कि ओलंपिक में वो पूरी क्षमता के साथ खेलेंगे और अपना 100 फीसदी देंगे। ओलंपिक में अभी कुछ दिन का ही समय बचा है। इसी वजह से हमने ट्रेनिंग लेवल को बढ़ा दिया है। वो इस समय थ्रोइंग सेशन कर रहे है।
6 अगस्त को होगा जेवलिन थ्रो इवेंट
पेरिस ओलंपिक में जेवलिन थ्रो इवेंट के क्वालिफिकेशन राउंड 6 अगस्त को होगा। ऐसे में अभी नीरज चोपड़ा के पास दो हफ्ते हैं। नीरज चोपड़ा की ट्रेनिंग सेशन को लेकर उनके कोच बार्टोनिट्ज ने बताया, ‘सुबह के सेशन में हम ‘स्प्रिंटिंग’, ‘जंपिंग’ या ‘थ्रोइंग’ या ‘वेटलिफ्टिंग’करते है। शाम को भी दो से ढाई घंटे का एक सेशन होता है। हम टोक्यो की तरह यहां भी टूर्नामेंट की जगह ट्रेनिंग पर ध्यान दे रहे हैं। वो इस समय अपनी ग्रोइन पर प्रेशर कम करने और अपने ब्लॉकिंग लेग को मजबूत करने पर काम कर रहे हैं।
पिछले एक साल में शानदार रहा है नीरज का प्रदर्शन
पिछले एक साल में नीरज चोपड़ा का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। उन्होंने 2023 एशियाई खेलों, 2023 विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप, 2024 डायमंड लीग और 2024 पावो नुरमी खेलों गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि वो इतिहास रचते हुए लगातार दूसरी बार ओलंपिक गोल्ड अपने नाम करेंगे।
ये भी पढ़ें:- Video: सूर्यकुमार यादव का लाइफस्टाइल देख रह जाएंगे दंग, देखें कितने करोड़ के मालिक हैं टी20 टीम के कप्तान
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
5 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
6 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
6 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
6 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
6 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
7 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
7 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
7 hrs agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
8 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines