Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 के 11वें दिन करोड़ों भारतीय फैंस का दिल उस वक्त टूट गया, जब सेमीफाइनल में भारतीय हॉकी टीम हार गई। दरअसल सेमीफाइनल मैच में भारत का सामना जर्मनी से हुआ। सेमीफाइनल में टीम इंडिया की शुरुआत काफी शानदार हुई थी लेकिन इस अच्छी शुरुआत को वे मैच के आखिर तक नहीं बना पाए। पहले क्वार्टर में टीम इंडिया ने जर्मनी पर 1-0 की बढ़त बना ली थी, लेकिन बाद के क्वार्टर में जर्मनी ने कमाल का खेल दिखाते हुए सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।
सेमीफाइनल में कहां चूक गई टीम इंडिया
पहले क्वार्टर में भारतीय हॉकी टीम अच्छी लय में दिख रही थी। टीम ने पहला क्वार्टर अटैक करके खेला था, जिससे जर्मनी की टीम थोड़ा दबाव में दिख रही थी। पहले क्वार्टर के बाद से जर्मनी की टीम ने भारत पर दबाव बनाना शुरू किया। वहीं दूसरी तरफ टीम इंडिया भी पहले क्वार्टर के बाद डिफेंसिव मोड में दिखी, जिसका जर्मनी ने पूरा फायदा उठाया। दूसरे क्वार्टर में जर्मनी ने दो गोल किए थे। जिसके बाद स्कोर 2-1 हो गया था। पहले क्वार्टर के बाद टीम इंडिया का डिफेंसिव मोड में आ जाना कहीं न कहीं उन पर भारी पड़ा।
ये भी पढ़ें:- Paris Olympics: भारत की हार से भड़क गए कोच, गुस्से में फेंका पिचबोर्ड, देखें वीडियो
अमित रोहिदास की खली कमी
जर्मनी के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय हॉकी टीम को कहीं न कहीं अपने खिलाड़ी अमित रोहिदास की कमी जरूर खली। दरअसल क्वार्टर फाइनल में अमित को रेड कार्ड दिखाया गया था। जिसके बाद उन पर एक मैच का प्रतिबंध भी लगा दिया गया था। अमित की मौजूदगी से भारतीय हॉकी टीम का डिफेंस काफी मजबूत दिखाई देता है।
कांस्य पदक के लिए टीम इंडिया खेलेगी मैच
सेमीफाइनल में मिली हार के बाद भारतीय हॉकी टीम का गोल्ड मेडल जीतने का सपना भी टूट गया है। अब भारतीय टीम कांस्य पदक के लिए अपना अगला मुकाबला खेलेगी। कांस्य पदक के लिए टीम इंडिया का मुकाबला स्पेन से होगा।
ये भी पढ़ें:- ‘गोल्ड जीतना है..’, इतिहास रचने के साथ ही विनेश फोगाट ने मां और गांव से किया वादा
संबंधित खबरें
WWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
3 hrs ago20 साल की वैष्णवी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं दूसरी युवा भारतीय
3 hrs ago‘ठंडा पानी मत पीना बेटा’, वैभव को महिला फैन ने क्यों दी ऐसी सलाह?
4 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की ICC T20I रैंकिंग में तूफानी छलांग, टॉप-50 में मारी एंट्री
4 hrs agoमुशीर खान का बड़ा धमाका, एक ही मैच में शतक के साथ 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
4 hrs agoवैभव सूर्यवंशी ने अभिषेक शर्मा से किया वादा पूरा, डायलॉग से मचाया धमाल
4 hrs agoजडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, यानसन बने नंबर-1 टेस्ट बॉलर और ऑलराउंडर
5 hrs agoकमबैक सीरीज में फेल होने के बाद भुवनेश्वर कुमार का चौंकाने वाला बयान
5 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर आया नया अपडेट
6 hrs agoअभिषेक ने ईशान से छीना T20I का ताज, मार्को यानसेन ने टेस्ट में रचा इतिहास
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines