Paris Olympics: भारत की हार से भड़क गए कोच, गुस्से में फेंका पिचबोर्ड, देखें वीडियो

India vs Germany Hockey Semi Final: टीम इंडिया के कोच क्रेग फुल्टन (Craig Fulton) भारत की हार से भड़के हुए नजर आए। उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

craig fulton team india hockey coach

craig fulton team india hockey coach

India vs Germany Hockey Semi Final: भारतीय हॉकी टीम मंगलवार को पेरिस ओलंपिक्स में सेमीफाइनल मुकाबला हार गई। टीम इंडिया को जर्मनी ने 3-2 से शिकस्त दी। इससे भारत का फाइनल में पहुंचकर 44 साल बाद गोल्ड मेडल जीतने का सपना टूट गया। टीम इंडिया की इस हार से जहां एक ओर करोड़ों दिल टूट गए तो वहीं कोच क्रेग फुल्टन बुरी तरह भड़क गए। उन पर इस कदर निराशा हावी हुई कि उन्होंने गुस्से में पिचबोर्ड ही फेंक दिया। फुल्टन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि फुल्टन भारत के मैच हारने के बाद गुस्से से लाल हो जाते हैं। वह पिचबोर्ड को सिर के ऊपर ले जाते हैं फिर एक झटके में उसे मैदान पर फेंक देते हैं। फुल्टन के इस वीडियो पर सोशल मीडिया पर कई रिएक्शन आ रहे हैं। बता दें कि क्रेग फुल्टन दक्षिण अफ्रीका के पूर्व पुरुष फील्ड हॉकी खिलाड़ी हैं। वह आयरलैंड हॉकी टीम के पूर्व कोच भी रह चुके हैं। उन्होंने पिछले साल भारतीय टीम जॉइन की थी। फुल्टन की इस निराशा के बाद कप्तान हरमनप्रीत सिंह, पीआर श्रीजेश और हार्दिक सिंह काफी निराश नजर आए। हरमन का भी एक फोटो वायरल हो रहा है। जिसमें वह सिर पर हाथ रखकर घुटनों के बल बैठे नजर आते हैं। वहीं हार्दिक फूट-फूटकर रोते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

टीम इंडिया इतिहास रचने से इस तरह चूकी 

भारतीय हॉकी टीम ने खेल की शुरुआत अच्छी की थी। उसने जर्मनी को पहले क्वार्टर में दबाव में रखा। टीम इंडिया ने लगातार पेनल्टी कॉर्नर अर्जित किए। जिसमें से उसने एक को गोल में तब्दील किया। इसके बाद जर्मनी ने दूसरे क्वार्टर में शानदार खेल दिखाया। जर्मनी ने दो गोल किए। हाफ टाइम तक जर्मनी 2-1 से आगे रही। इसके बाद तीसरे क्वार्टर में भारत ने वापसी करते हुए दूसरा गोल जमा दिया, इससे स्कोर 2-2 से बराबर हो गया, लेकिन चौथे और अंतिम क्वार्टर में खेल पूरी तरह से बदल गया। जर्मनी के अटैक के आगे भारतीय डिफेंस कमजोर नजर आया। आखिरकार उसने एक और गोल कर 3-2 से बढ़त बना ली। भारतीय टीम को आखिरी मिनटों में गोल करने का मौका मिला, लेकिन वह वापसी नहीं कर सकी। इस तरह टीम इंडिया को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

विज्ञापन

खत्म नहीं हुआ सफर

हालांकि इस हार के बावजूद भारतीय टीम का पेरिस ओलंपिक में सफर खत्म नहीं हुआ है। टीम इंडिया अब ब्रॉन्ज मेडल के लिए मुकाबला करेगी। भारतीय टीम का सामना स्पेन से होगा। जिसमें जीत दर्ज कर टीम इंडिया ब्रॉन्ज मेडल ला सकती है। बता दें कि टोक्यो ओलंपिक्स में भारत ने 41 साल का सूखा खत्म करते हुए ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया था। खास बात यह है कि भारत ने जर्मनी को शिकस्त दी थी। हालांकि उसे इस बार इसी टीम से सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ