Paris Olympics 2024 में गोल्ड मेडल मैच से चंद घंटे पहले अयोग्य घोषित होने वाली भारत की स्टार महिला पहलवान विनेश फोगाट ने अब पेरिस छोड़ दिया है। माना जा रहा है कि वह भारत लौट रही हैं। विनेश फोगाट ने अपनी अयोग्यता के खिलाफ खेल पंचाट न्यायालय में अपील दायर की थी, जिस पर अब तक फैसला नहीं आया है। खेल पंचाट न्यायालय की ओर से आज यानी 13 अगस्त तक फैसला देने की बात कई गई थी। इस फैसले का इंतजार विनेश फोगाट के साथ ही भारत के करोड़ों खेल प्रशंसक भी कर रहे हैं।
100 ग्राम ज्यादा वजन होने के चलते हुईं थी अयोग्य घोषित
विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक-2024 में प्री क्वार्टर फाइनल, क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल के लगातार 3 मैच जीतकर कुश्ती की 50 किग्रा भार वर्ग के फाइनल मैच में अपनी जगह बनाई थी। कुश्ती की स्पर्धा में फाइनल तक का सफर तय करने वाली वह भारत की पहली महिला पहलवान भी बन गईं थीं। इससे भारत को पेरिस ओलंपिक-2024 में अपने पहले गोल्ड या सिल्वर पदक की आस लग गई थी। हालांकि, फाइनल मैच से चंद घंटे पहले उनका वजन किया गया तो वह 50 किलोग्राम से 100 ग्राम ज्यादा वजन की पाईं गईं। इसके बाद उन्हें प्रतिस्पर्धा के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया था। इससे विनेश फोगाट फाइनल मैच नहीं खेल सकीं थीं और उन्हें बिना मेडल की ही भारत लौटना पड़ रहा है।
ये भी पढ़ें:- क्रिकेट के बाद अब ओलंपिक को भी नहीं छोड़ा, समापन समारोह में खलल डालकर राष्ट्रपति तक पहुंच गया ये शख्स
इस फैसले के खिलाफ की थी अपील
विनेश फोगाट ने अपनी अयोग्यता के खिलाफ खेल पंचाट न्यायालय (CAS) में अपील दायर की थी, जिसमें उन्होंने मांग की थी कि उन्हें क्यूबा की पहलवान युस्नेलिस गुजमेन लोपेज के साथ संयुक्त सिल्वर मेडल दिया जाए। इस अपील पर ही सीएएस को अपना फैसला सुनाना है। पहले ये फैसला 11 अगस्त से पहले देने की घोषणा की गई थी, लेकिन बाद में सीएएस ने इसे बढ़ाकर 13 अगस्त तक कर दिया गया था।
ये भी पढ़ेंः राज्यसभा में होगी Vinesh Phogat की एंट्री! क्या नया रास्ता तैयार कर सकता है ये कानून?
क्यों छोड़ा पेरिस का ओलंपिक विलेज
पेरिस ओलंपिक-2024 का 11 अगस्त की देर रात (भारतीय समयानुसार) समापन हो गया। इसके बाद सभी एथलीट्स अपने देश की ओर लौटने लगे और ओलंपिक खेलों के लिए पेरिस में बनाए गए ओलंपिक विलेज को खत्म कर दिया गया। इससे विनेश फोगाट को भी पेरिस छोड़ना पड़ा। माना जा रहा है कि वह भारत लौट रही हैं और आज सुबह 10:30 बजे वह नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में पहुंच जाएंगी। हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
विनेश फोगाट ने ले लिया संन्यास
पेरिस ओलंपिक-2024 में फाइनल मैच से पहले अयोग्य करार दी गईं विनेश फोगाट ने अगले ही दिन संन्यास की घोषणा कर दी थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी मां को संबोधित करते हुए लिखा था कि उनके पास अब खेल को जारी रखने की हिम्मत नहीं है। विनेश फोगाट ओलंपिक में लगातार तीसरी बार कुश्ती की स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं थीं।
इन्होंने की विनेश फोगाट की कानूनी मदद
विनेश फोगाट का समर्थन खेल जगत की कई हस्तियों ने किया है। इसमें जापान के ओलंपिक पदक विजेता रेई हिगुची भी शामिल हैं। रेई हिगुची भी टोक्यो ओलंपिक में अयोग्य घोषित कर दिए गए थे, उन्हें महज 50 ग्राम ज्यादा वजन होने के चलते डिस्क्वालीफाई किया गया था। हालांकि, रेई हिगुची ने वापसी करते हुए पेरिस ओलंपिक-2024 में स्वर्ण पदक जीता है। विनेश की ओर से सीएएस में भारत के दिग्गज वकील हरीश साल्वे ने भी अपने तर्क पेश किए हैं। इसके अलावा फ्रांस के वकील जोएल मोनलुइस, एस्टेले इवानोवा, हैबिन एस्टेले किम और चार्ल्स एमसन हैं, जिन्होंने विनेश फोगाट को कानूनी मदद मुहैया कराई है। विनेश फोगाट की इस अपील पर भारतीय ओलंपिक संघ ने भी अपनी अहम भूमिका निभाई है।
संबंधित खबरें
LIVE: टीम इंडिया ने जीता टॉस, न्यूजीलैंड को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
54 mins agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
8 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
9 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
9 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
9 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
10 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
10 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
11 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
11 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines