हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

नीरज चोपड़ा Paris Olympics में कब जीत सकते हैं मेडल? जानें कहां और कैसे देख सकेंगे मैच

Paris Olympics 2024 में आज भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा अपनी चुनौती पेश करते हुए नजर आएंगे। नीरज चोपड़ा से भारत के करोड़ों खेल प्रशंसकों को उम्मीद है कि वो भारत को इस ओलंपिक में पहला गोल्ड मेडल दिलाएंगे।

विज्ञापन
Neeraj Chopra

Paris Olympics 2024 में आज भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा अपनी चुनौती पेश करते हुए नजर आएंगे। टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा से एक बार फिर भारत के करोड़ों खेल प्रशंसकों को उम्मीद है कि वह इस ओलंपिक में भी गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचेंगे। भारत का प्रदर्शन इस ओलंपिक में अब तक कुछ खास अच्छा नहीं रहा है। भारत को अब तक केवल 3 ही पदक हासिल हुए हैं और तीनों ही कांस्य पदक है। ऐसे में भारत को तलाश है अपने पहले गोल्ड मेडल की।

आज क्वालीफिकेशन राउंड में दिखाएंंगे दम 

पेरिस ओलंपिक-2024 में नीरज चोपड़ा की पहली चुनौती आज सामने होगी। आज शाम 3:20 बजे नीरज चोपड़ा अपना क्वालीफिकेशन मैच खेलते हुए नजर आएंगे। जैवलिन थ्रो इवेंट के क्वालीफिकेशन राउंड में 32 खिलाड़ियों को 16-16 के दो ग्रुप में बांटा गया है। नीरज चोपड़ा ग्रुप-B का हिस्सा हैं। इस क्वालीफिकेशन राउंड में हर एथलीट को 3 बार भाला फेंकने का मौका मिलेगा, जिसमें उनके सबसे बेस्ट थ्रो को मार्क किया जाएगा। फाइनल में क्वालीफाई करने के लिए एथलीट्स को कम से कम 84 मीटर के मार्क को पार करना होगा। अगर कई एथलीट्स ऐसा नहीं कर पाएंगे तो ऐसे में अच्छा प्रदर्शन करने वाले कुल 12 खिलाड़ियों को फाइनल में प्रवेश दे दिया जाएगा।

कब मिल सकता है मेडल 

आज होने वाले क्वालीफिकेशन राउंड में अगर नीरज चोपड़ा सफलतापूर्वक आगे बढ़ जाते हैं तो वह अगला मैच मेडल के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। ये मैच 8 अगस्त को रात 11:55 बजे शुरू होगा। इस फाइनल मैच में नीरज चोपड़ा भारत के लिए पदक जीत सकते हैं।

विज्ञापन

कहां देख सकेंगे मैच 

पेरिस ओलंपिक-2024 का भारत में स्पोर्ट्स-18 नेटवर्क पर सीधा प्रसारण किया जा रहा है। इस स्पोर्ट्स चैनल पर हिंदी, अंग्रेजी, तेलुगु और तमिल भाषा में मैच को देखा जा सकेगा। वहीं, दर्शक मोबाइल पर जियो सिनेमा ऐप को डाउनलोड कर फ्री में भी इस मैच का लुत्फ उठा सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- Video: 8 नाम पक्के, 3 पर खतरा, तीसरे ODI में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की Playing 11

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs SL: DRS विवाद पर कोहली और जयसूर्या में लंबी बातचीत, सामने आया वीडियो

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola