पेरिस ओलंपिक में भारत से कितने खिलाड़ी लेंगे हिस्सा, फ्री में कहां देख सकेंगे मैच?

Paris Olympics 2024 में भारत के 112 एथलीट हिस्सा लेंगे। पिछले टोक्यो ओलंपिक में 7 पदक जीतने वाले भारतीय दल को इस बार ज्यादा पदक जीतने की उम्मीद है। ओलंपिक में भारत के इवेंट 25 जुलाई से शुरू होंगे।

Paris Olympics 2024

Paris Olympics 2024

Paris Olympics 2024: क्रिकेट के टी20 वर्ल्ड कप 2024 के रोमांच के बाद अब खेल प्रशंसकों को इंतजार है खेलों के महांकुभ यानी कि ओलंपिक का। ओलंपिक का आयोजन इस बार पेरिस में हो रहा है। इस टूर्नामेंट का आगाज 26 जुलाई को होने वाले उद्घाटन समारोह के साथ होगा, लेकिन भारत के इवेंट 25 जुलाई से ही शुरू हो जाएंगे। ऐसे में खेल प्रशंसकों के मन में सवाल उठ रहा है कि आखिर ओलंपिक के खेल हम कहां और कैसे फ्री में देख सकेंगे। तो आइए इस रिपोर्ट में हम आपको इसकी जानकारी देते हैं।

विज्ञापन

10 हजार से ज्यादा एथलीट लेंगे हिस्सा

26 जुलाई से शुरू होने जा रहे पेरिस ओलंपिक में दुनिया भर से 10 हजार से ज्यादा एथलीट अपना दमखम दिखाते हुए नजर आएंगे। 17 दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में कुल 329 मेडल पर एथलीट निशाना साधेंगे। इसमें भारत से कुल 112 एथलीट हिस्सा लेंगे, जिसमें 65 पुरुष खिलाड़ी तो 47 महिला खिलाड़ी शामिल हैं।

विज्ञापन

पिछले ओलंपिक में भारत का प्रदर्शन

भारत ने पिछले टोक्यो ओलंपिक में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए कुल 7 पदक जीते थे। इसमें 1 गोल्ड, 2 सिल्वर और 4 ब्रांज पदक शामिल थे, जिसमें नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास अपने नाम किया था। वहीं, मीराबाई चानू और रवि कुमार ने सिल्वर पदक पर कब्जा जमाया था। इसके अलावा लवलीना बोरगोहेन, पीवी सिंधु और बजरंग बुनिया ने ब्रांज मेडल हासिल किया था। भारत की पुरुष हॉकी टीम ने भी ब्रांज पदक अपने नाम किया था।

विज्ञापन

भारत को कितनी है उम्मीद

भारत को इस ओलंपिक में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की उम्मीद है। भारत ने ओलंपिक के इतिहास में अब तक कुल 35 ओलंपिक मेडल जीता है। देश का पहला व्यक्तिगत ओलंपिक गोल्ड मेडल बीजिंग ओलंपिक-2008 में आया था। इसमें अभिनव बिंद्रा ने पदक जीतकर भारत का खाता खोला था। इसके बाद पिछले ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल जीता है।

भारत में कैसे देख सकेंगे ओलंपिक के खेल

पेरिस ओलंपिक-2024 को भारत में स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर देखा जा सकेगा। इस चैनल पर ही इसका लाइव प्रसारण किया जाएगा। वहीं, फ्री में देखने के लिए जियो सिनेमा ऐप मोबाइल पर होना जरूरी है, जिस पर भारतीय एथलीटों के मैच को लाइव देख सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ