Paris Olympics 2024 से भारत के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां भारत के एक दिग्गज खिलाड़ी को पहले राउंड के मैच में जीत दर्ज करने के बाद बड़ा झटका लगा है। भारतीय एथलीट की इस जीत को अमान्य करार दे दिया गया है। ऐसा बैडमिंटन विश्व महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) के नियमों के मुताबिक हुआ है। अब इस दिग्गज शटलर को फिर ग्रुप राउंड का मैच खेलना होगा।
कौन से खिलाड़ी ने जीता मैच
पेरिस ओलंपिक-2024 में भारत के दिग्गज शटलर लक्ष्य सेन ने रविवार को ग्वाटेमाला के केविन कॉर्डन के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत की थी। 42 मिनट तक चले इस मैच में भारतीय शटलर लक्ष्य सेन ने 21-8, 22-20 के अंतर से अपने नाम कर लिया था। इस जीत के साथ लक्ष्य सेन ने ओलंपिक में अपनी विजयी शुरुआत की थी। अब लक्ष्य सेन की इस जीत को अमान्य करार दे दिया गया है। उन्हें फिर से ग्रुप स्टेज का मैच खेलना होगा।
क्यों रद हुआ मैच
ग्रुप स्टेज में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन के मैच को इसलिए अमान्य करार दे दिया गया क्योंकि उन्होंने जिस खिलाड़ी को हराया था वो चोट के कारण ओलंपिक से बाहर हो गए हैं। भारतीय शटलर से हार का सामना करने वाले ग्वाटेमाला के केविन कॉर्डन ने कोहनी में चोट लगने के कारण टूर्नामेंट को छोड़ दिया है। केविन कॉर्डन के टूर्नामेंट छोड़ने से भारतीय शटलर की मेहनत पर पानी फिर गया।
बैडमिंटन विश्व महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने इस मैच को अमान्य करार दिया है। बीडब्ल्यूएफ के नियमों के अनुसार अगर कोई खिलाड़ी ग्रुप स्टेज से बाहर हो जाता है तो सभी मैच स्टैंडिंग से हटा दिए जाते हैं। इस नियम का उद्देश्य प्रतियोगिता में निष्पक्षता बनाए रखना और यह सुनिश्चित करना है कि शेष खिलाड़ी समान स्तर पर प्रतिस्पर्धा करें। इसी नियम के अनुसार इंडोनेशिया के तीसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी जोनाथन क्रिस्टी और बेल्जियम के जूलियन कैरागी के खिलाफ भी केविन कॉर्डन के होने वाले मैच को रद्द कर दिया गया है।
लक्ष्य सेन के सामने नई चुनौती
भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन के लिए ये बड़ा झटका है। इस फैसले से उन्होंने पहले मैच में जीत के साथ जो अंक हासिल किया था वह भी रद्द हो गया है। अब लक्ष्य सेन को नॉकआउट तक पहुंचने के लिए फिर से ग्रुप स्टेज के मैच को जीतना होगा। लक्ष्य सेन का अगला मैच आज जूलियन कैरागी से खेला जाएगा, जबकि बुधवार को लक्ष्य सेन का मैच जोनाथन क्रिस्टी के साथ होगा। केविन कॉर्डन के हटने से लक्ष्य सेन को ग्रुप स्टेज में 3 मैच खेलने होंगे, जबकि बाकी के दोनों शटलर को 2-2 मैच ही खेलना होगा। ऐसे में लक्ष्य सेन को आगे बढ़ने के लिए अपने दोनों मैच जीतने होंगे। जोनाथन क्रिस्टी उच्च वरीयता प्राप्त खिलाड़ी हैं, जो लक्ष्य सेन के लिए मुश्किल पैदा कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: श्रीलंका ने एशिया कप में रचा इतिहास, फाइनल मैच जीतकर बनाए ये धांसू रिकॉर्ड
ये भी पढ़ें: Paris Olympics 2024: कौन हैं 22 साल की मनु भाकर, जिन्होंने पेरिस में लहराया तिरंगा
ये भी पढ़ें: Paris Olympics: आज कितने पदक जीत सकता है भारत? देखें तीसरे दिन का पूरा शेड्यूल
ये भी पढ़ें: Paris Olympics में दूसरे दिन कैसा रहा भारत का प्रदर्शन? यहां देखें जीत-हार का हर अपडेट
संबंधित खबरें
शास्त्री ने इमरान खान के समर्थन में उठाई आवाज, पाक सरकार के रवैये पर भड़के
27 mins agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
34 mins agoIND vs WI: पहले टी20 में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
43 mins agoवैभव सूर्यवंशी को क्यों नहीं मिला 4 मैच में मौका? गंभीर ने बताई अंदर की बात
1 hr agoVIDEO: क्रिकेट इतिहास में पहली बार, वाइड बॉल सीधे गई बाउंड्री पार
2 hrs ago6 अक्टूबर को एक ही दिन वनडे और T20 मैच खेलेगी भारतीय टीम
2 hrs ago3 साल बाद ईशान किशन की हो सकती है टेस्ट टीम में वापसी, बड़ा अपडेट आया सामने
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए एक साथ 4 स्क्वॉड का होगा ऐलान, टीम इंडिया सिलेक्शन म
3 hrs agoन्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत ने BCCI से की बड़ी मांग
3 hrs agoहांगकांग सिक्सेस के लिए टीम इंडिया का ऐलान, भुवनेश्वर कुमार को मिली कप्तानी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines