हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Paris Olympics में आज भारत का गोल्ड मेडल हो सकता है पक्का, यहां देखें 9वें दिन का पूरा शेड्यूल 

Paris Olympics 2024 का आठवां दिन भारत के लिए अच्छा नहीं रहा। इस दिन मनु भाकर अपना तीसरा पदक जीतने से चूक गईं और एक नया कीर्तिमान स्थापित करते-करते रह गईं। वहीं, तीरंदाज दीपिका कुमारी भी क्वार्टर फाइनल में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। अब भारत को नौंवे दिन बड़ी उम्मीदें हैं।

विज्ञापन
paris olympics 2024

Paris Olympics 2024 का आठवां दिन भारत के लिए निराशाजनक रहा। इस दिन मनु भाकर एक और पदक जीतने के बेहद करीब पहुंचकर एलीमिनेट हो गईं। वहीं, स्टार तीरंदाज दीपिका कुमारी को भी क्वार्टर फाइनल मैच में हार का सामना करना पड़ा। देर रात निशांत देव की हार से भी भारत को एक ही दिन में 3 बड़े झटके लगे। ओलंपिक में आज का दिन भी भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण होने वाला है।

आज भारतीय हॉकी टीम क्वार्टर फाइनल मैच खेलने उतरेगी, जहां उसका मुकाबला ग्रेट ब्रिटेन की टीम से होगा। भारत ये मैच जीतकर सेमीफाइनल में एंट्री करना चाहेगा, जहां मेडल की संभावनाएं अधिक होंगी। हॉकी के अलावा आज भारत बैडमिंटन और मुक्केबाजी में भी क्वार्टर फाइनल मैच खेलने उतरेगा। बैडमिंटन में भारत का प्रतिनिधित्व लक्ष्य सेन तो मुक्केबाजी में लवलीना बोरगोहेन करेंगे। अगर ये अपने मैच जीत लेते हैं तो भारत का मेडल लगभग पक्का हो जाएगा। इन एथलीट्स से भारत को पदक की उम्मीद भी रही है।

ओलंपिक में आज भारत की शुरुआत शूटिंग व गोल्फ की स्पर्धा के साथ होगी। यहां भारतीय एथलीट्स फाइनल में एंट्री करने के लिए अपनी चुनौती पेश करेंगे। शूटिंग में रायजा ढिल्लन और माहेश्वरी चौहान अगर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेती हैं तो वह शाम 7 बजे फाइनल मैच खेलती हुई नजर आएंगी, जहां भारत को पदक की उम्मीद होगी। यहां देखें ओलंपिक में 9वें दिन भारत का पूरा शेड्यूल –

विज्ञापन
खेल  स्पर्धा  समय  खिलाड़ी 
गोल्फ पुरुष राउंड दोपहर 12:30 बजे शुभंकर शर्मा और गगनजीत भुल्लर
शूटिंग पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल क्वालिफिकेशन (स्टेज 1) दोपहर 12:30 बजे अनीश भानवाला, विजयवीर सिद्धू
महिला स्कीट क्वालीफिकेशन दोपहर 1 बजे रायजा ढिल्लन और माहेश्वरी चौहान
हॉकी पुरुष क्वार्टर फाइनल दोपहर 1:30 बजे भारत बनाम ग्रेट ब्रिटेन
एथलेटिक्स महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज हीट दोपहर 1:35 बजे पारुल चौधरी
पुरुषों की लंबी कूद योग्यता दोपहर 2:30 बजे जेसविन एल्ड्रिन
मुक्केबाजी महिला मुक्केबाजी 75 किग्रा क्वार्टर फाइनल शाम 3:02 बजे लवलीना बोरगोहेन
बैडमिंटन पुरुष एकल सेमीफाइनल शाम 3:30 बजे लक्ष्य सेन
नौकायन पुरुष ILCA 7 (रेस 7 और 8) शाम 3:35 बजे विष्णु सरवनन
शूटिंग पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल क्वालिफिकेशन (स्टेज 2) शाम 4:30 बजे अनीश भानवाला, विजयवीर सिद्धू
नौकायन महिला आईएलसीए 6 (रेस 7 और 8) शाम 6:05 बजे नेथरा कुमानन
शूटिंग महिला स्कीट फाइनल (अगर क्वालीफाई किया तो) शाम 7 बजे रायजा ढिल्लन और माहेश्वरी चौहान

ये भी पढ़ें:Paris Olympics में लक्ष्य सेन से हारकर भी जीत गया ये शख्स, मैच से पहले छिपाई इतनी बड़ी बात 

ये भी पढ़ें: Paris Olympics: लड़के से लड़की बनी बॉक्सर को मिलेगा मेडल, हंगरी की एथलीट को दी शिकस्त

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola