Paris Olympics 2024: इस महीने के अंत में शुरू होने जा रहे पेरिस ओलंपिक में फुटबॉल प्रेमियों को लियोनेल मेसी का जादू नहीं दिखाई देगा। अर्जेंटीना ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है लेकिन करोड़ों लोगों के चहेते लियोनेल मेसी को इस टीम में जगह नहीं दी गई है। लियोनेल मेसी मौजूदा समय में कोपा अमेरिका में अर्जेंटीना का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। 2021 में अर्जेंटीना ने कोपा अमेरिका जीतने के बाद ही फीफा वर्ल्ड कप-2022 के खिताब पर कब्जा जमाया था। फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में मेसी ने ही अर्जेंटीना को विश्व चैंपियन बनाया था। अर्जेंटिना की टीम में मेसी का नाम नहीं देखकर उनके प्रशंसक हैरान हैं।
क्यों नहीं मिली जगह
ओलिंपिक में पुरुष फुटबॉल की स्पर्धा में अंडर-23 वर्ग के खिलाड़ी ही खेल सकते हैं। लेकिन प्रत्येक टीम में 3 अधिक उम्र के खिलाड़ियों को भी खिलाने की अनुमति दी जाती है। मेसी के फैंस मानकर चल रहे थे कि उन्हें अर्जेंटीना की टीम में जगह मिलेगी। लेकिन टीम की घोषणा होने के बाद मेसी के फैंस का दिल टूट गया है। अर्जेंटीना के कोच जेवियर माशेरानो ने पेरिस ओलंपिक की घोषणा की है। इसमें उन्होंने वर्ल्ड कप विजेता टीम के चार सदस्यों को जगह दी है। लेकिन इसमें लियोनेल मेसी का नाम नहीं है।
ये भी पढ़ें: खुल गया बारबाडोस का एयरपोर्ट, जानें कब तक भारत लौटेंगे चैंपियंस
किसे मिली जगह
अर्जेंटीना के कोच जेवियर माशेरानो ने पेरिस ओलंपिक के लिए टीम की घोषणा की तो उसमें 23 वर्ष से अधिक के 3 खिलाड़ियों में गोलकीपर गेरोनिमो रूली, निकोलस ओटामेंडी और जूलियन अल्वारेज को जगह दी गई है।