Paris Olympics 2024: ग्रेट ब्रिटेन की मौजूदा मॉडर्न पेंटाथलॉन ओलंपिक चैंपियन केट फ्रेंच फाइनल से हट गई। 33 वर्षीय केट फ्रेंच मौजूदा ओलंपिक विजेता हैं। उन्हें इस बार भी गोल्ड मेडल जीतने का दावेदार माना जा रहा था। लेकिन फाइनल मैच से पहले बीमार होने की वजह से उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया था।
ग्रेट ब्रिटेन की टीम ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी देते हुए लिखा, ‘बीमारी के कारण केट फ्रेंच आज मॉडर्न पेंटाथलॉन फाइनल से हट रही हैं।
केट के लिए यह बेहद कठिन निर्णय रहा है क्योंकि उन्हें इस बार भी पदक की उम्मीद थी और वो आखिरी बार ओलंपिक में अच्छा करना चाहती थी।
केरेन्जा ब्रायसन से है पदक की उम्मीद
सेमीफाइनल में केरेन्जा ब्रायसन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओलंपिक रिकॉर्ड बनाया था। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि फाइनल में वो ब्रिटेन को एक और पदक दिला सकती हैं। शनिवार के सेमीफाइनल के बाद केट फ्रेंच पांचवें स्थान पर थी। वो पदक की दावेदारों में से एक है।
यह भी पढ़ें : Paris Olympics में भारतीय एथलीट्स ने बनाए ये खास रिकॉर्ड; कौन बना नंबर-1?
टीम ग्रेट ब्रिटेन ने अपने बयान में कही ये बात
सनस्पोर्ट ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि फाइनल से हटने के बाद से केट फ्रेंच काफी ज्यादा निराश हैं, वो फाइनल में अपना टाइटल डिफेंड करना चाहते थी। रात से ही उसकी तबियत काफी ज्यादा खराब थी। सुबह जब वो सोकर उठी तो उसे अच्छा महसूस नहीं हो रहा था। वो फाइनल मैच के लिए तैयार नहीं थी। फाइनल में फ्रेंच की जगह जर्मनी की रिज़र्व एथलीट एनिका जिलेकेन्स को लिया गया है।
यह भी पढ़ें : साल 2012 के बाद ओलंपिक में ऐसा रहा भारत का प्रदर्शन, अब तक जीते इतने मेडल
संबंधित खबरें
9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
11 mins agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
21 mins agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
53 mins agoनमन धीर की एक गलती से हारी टीम इंडिया, टिम सीफर्ट का कैच छोड़ना पड़ा महंगा
57 mins agoVIDEO: श्रेयस अय्यर के 'Mana Wave' सेलिब्रेशन का क्या है राज?
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने को लेकर खुलकर बोले गौतम गंभीर
1 hr agoग्लेन फिलिप्स ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ 341 रन ठोक तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoऑस्ट्रेलिया को हराकर अफगानिस्तान बना हांगकांग सुपर सिक्सेस का नया चैंपियन
1 hr agoअर्शदीप सिंह का पावरप्ले में राज, दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों को छोड़ा पीछे
2 hrs ago5वें T20I में हारी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में ही जीता मुकाबला
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines