Paris Olympics 2024 में भारत की महिला निशानेबाज मनु भाकर ने कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। मनु भाकर एक ही ओलंपिक में 2 पदक जीतने वाली पहली भारतीय बन गई हैं। मनु ने पहले 10 मीटर एयर पिस्टल महिला वर्ग में भारत के लिए कांस्य पदक जीता था, अब उन्होंने टीम इवेंट में सरबजोत सिंह के साथ मिलकर एक और कांस्य पदक पर कब्जा जमा लिया है। मनु भाकर की इस उपलब्धि पर पूरा देश खुशियों से झूम रहा है, लेकिन मनु भाकर अभी एक और मेडल जीतने की तैयारी में हैं। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं मनु भाकर अब कौन सा कारनामा कर सकती हैं।
28 जुलाई को जीता पहला पदक
मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक-2024 में अपना पहला पदक 28 जुलाई को जिता। इस जीत के साथ उन्होंने पेरिस ओलंपिक-2024 में भारत का खाता भी खोला था। मनु भाकर ओलंपिक में शूटिंग की स्पर्धा में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट भी बनी। उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल महिला एकल के इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था।
आज हासिल किया दूसरा पदक
मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक-2024 में अपना दूसरा मेडल आज जीता। उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल के टीम इवेंट में सरबजोत सिंह के साथ ये कारनामा रचा। मनु भाकर और सरबजोत सिंह की जोड़ी ने साउथ कोरिया की टीम को 16-10 के अंतर से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया। मनु ये पदक जीतकर ओलंपिक के एक ही संस्करण में 2 पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं।
2 पदक जीतने वाले खिलाड़ी
इससे पहले ओलंपिक में 2 मेडल जीतने का कारनामा पहलवान सुशील कुमार और बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु कर चुकी हैं। लेकिन इन्होंने अलग-अलग संस्करण में ये मेडल जीता था। सुशील कुमार ने 2008 में कांस्य और 2012 में रजत पदक जीता था। जबकि, पीवी सिंधु ने 2016 में रजत और 2021 में कांस्य पदक जीता था।
मनु अब लगाएंगी हैट्रिक?
मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक-2024 में 3 इवेंट में क्वालीफाई किया था। अब वह 2 अगस्त को शूटिंग की 25 मीटर एयर पिस्टल की स्पर्धा में खेलती हुई नजर आएंगी। ये मैच 2 अगस्त को दोपहर 12:30 बजे खेला जाएगा। मनु इस इवेंट में मेडल जीतने की प्रबल दावेदाल मानी जा रही हैं। अगर वह ऐसा करती हैं तो ये एक नया कीर्तिमान होगा।
ये भी पढ़ें: Paris Olympics: भारत के दम पर चीन के शूटर ने जीते 2 गोल्ड मेडल, आस्तीन में छुपा है कोड वर्ड
ये भी पढ़ें: IND vs SL: इन खिलाड़ियों को भारत का ‘रसेल’ बनाना चाहते हैं हेड कोच गौतम गंभीर, शुरू की तैयारी
ये भी पढ़ें: Paris Olympics: चौथे दिन भारत के लिए कौन जीत सकता है पदक? यहां देखें आज का शेड्यूल
ये भी पढ़ें: Paris Olympics 2024 में मिली हार से टूटा भारत के दिग्गज खिलाड़ी का दिल, कर दिया बड़ा ऐलान
संबंधित खबरें
मैच के दौरान गोलकीपर से टकराए जीसस डी मिगुएल, मैदान पर हुई दर्दनाक मौत
8 mins agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
21 mins agoAsia Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 22 नवंबर को भारत से होगा मुकाबला
38 mins agoकौन हैं रणजी ट्रॉफी 2026-27 के नए टॉप विकेट टेकर कार्तिक यादव?
45 mins ago4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
1 hr ago11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
1 hr agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
2 hrs agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
2 hrs ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines