Paris Olympics 2024 Live Updates: पेरिस ओलंपिक-2024 के तीसरे दिन भारत को खुशखबरी मिली। एक दिन पहले मनु भाकर ने कांस्य पदक जीतकर भारत का खाता खोला। तीसरे दिन मनिका बत्रा ने इतिहास रचते हुए फ्रांस की खिलाड़ी को शिकस्त दी। मनिका ने इसी के साथ क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। मनिका के साथ ही चिराग-सात्विक की बैडमिंटन जोड़ी ने भी खुशखबरी दी। इस जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
तीसरे दिन निशानेबाजी से भी उम्मीद बंधी थी लेकिन 10 मीटर एयर पिस्टल में रमिता जिंंदल सातवें स्थान पर ही रह पाई। बाद में पुरुष वर्ग अर्जुन बबूता ने शानदार शुरुआत करते हुए पदक की उम्मीद जगाई, लेकिन वह चौथे स्थान पर रह गए।
भारतीय हॉकी टीम को भी मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाया है। अपने से कम रैंक वाली टीम अर्जेंटीना के खिलाफ खेलते हुए एक बार टीम हार की कगार पर पहुंच गई थी, लेकिन अंतिम क्षणों में गोल कर टीम ने मैच ड्रॉ करा लिया। बैडमिंंटन के टीम इवेंट में अश्विनी पोनप्पा और तनीषा क्रास्टो की जोड़ी ग्रुप मैच में हार गई। अभी भी भारत के कई मुकाबले बचे हुए हैं। पल-पल की लाइव अपडेट के लिए जुड़े रहें हमारे साथ..
चिराग-सात्विक की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में
निशानेबाजी और तीरंदाजी में निराशा हाथ लगने के बाद पेरिस ओलंपिक में तीसरे दिन बैडमिंटन से खुशी की खबर आई है। सिंगल्स में लक्ष्य सेन के दूसरे राउंड में जीतने के बाद पुरुष डबल्स में चिराग और सात्विक की जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
तीरंदाजी में भारत का मुकाबला तुर्की से
पुरुष टीम तीरंदाजी का मुकाबला शुरू हो गया है। पहला सेट भारतीय टीम हार गई है। र्क्वाटर फाइनल में भारत का मुकाबला तुर्की से है। अभी तक 3 सेट हो चुके हैं और तुर्की ने 2-1 से बढ़त बना ली थी। मगर चौथे सेट में भारतीय टीम उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी और र्क्वाटर फाइनल में ही भारतीय पुरुष टीम का सफर थम गया।
लक्ष्य सेन की जीत
पहले मैच में पांच बार के ओेलंपियन को बाहर करने वाले लक्ष्य सेन ने दूसरे मैच में भी शानदार शुरुआत की है। वह पहला गेम जीत चुके हैं। लक्ष्य सेन ने बेल्जियम के जूलियन कारागी को 21-19, 21-14 से हरा दिया है। अब उनका मुकाबला 31 जुलाई को इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी से होगा।
भारत-अर्जेंटीना का हॉकी मैच 1-1 से ड्रॉ
पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम अपना दूसरा मैच हारते-हारते बच गई। अपने से कम रैंकिंंग वाली अर्जेंटीना के खिलाफ खेलते हुए टीम इंडिया ने पहले ही क्वार्टर में गोल खा लिया। तमाम कोशिशों के बावजूद अर्जेंटीना आखिरी क्षणों तक इस बढ़त को बनाए रखने में कामयाब रही। हालांकि जब मैच में महज 2 मिनट से भी कम का समय रह गया था, तो हरमनप्रीत सिंंह ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर स्कोर 1-1 से कर दिया। भारत को इस मैच में 10 पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन टीम इंडिया सिर्फ एक ही गोल कर पाई।
अर्जुन बबूता पदक से चूके
अर्जुन बबूता से एक और पदक की उम्मीद थी। पुरुष 10 मीटर एयर राइफल के फाइनल में अर्जुन ने कड़ी टक्कर दी, लेकिन आखिरी शॉट में वह लड़खड़ा गए। वह चौथे स्थान पर रहे। चीन के शेंग लिहाओ ने मुकाबले का गोल्ड मेडल अपने नाम किया। टोक्यो में सिल्वर जीतने वाले इस खिलाड़ी ने नया ओलंपिक रिकॉर्ड बनाया।
मनु-सरबजोत कल खेलेंगे ब्रॉन्ज मेडल मैच
मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट के क्वालीफिलेशन राउंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल कर लिया है। मनु भाकर और सरबजोत सिंह अब कल ब्रॉन्ज मेडल के लिए शूटिंग रेंज में उतरेंगे। भारतीय समयानुसार ये मैच दोपहर के 1 बजे खेला जाएगा। ब्रॉन्ज मेडल के लिए भारत की इस जोड़ी का सामना साउथ कोरिया की ओह ये जिन और ली वोंहो के साथ होगा। वहीं, तुर्की और सर्बिया के बीच गोल्ड मेडल के लिए भिड़ंत होगी।
पदक जीतने से चूक गई रमिता जिंदल
भारत की ओर से शूटिंग की 10 मीटर एयर राइफल महिला वर्ग के इवेंट में भारत की निशानेबाज रमिता जिंदल पदक जीतने से चूक गई। वह फाइनल मैच में 7वें स्थान पर रहकर बाहर हो गई हैं। रमिता जिंदल ने फाइनल मैच में 145.3 अंक बटोरा।
शूटिंग में अभी बची है एक और उम्मीद
भारत की ओर से अब शूटिंग की 10 मीटर एयर राइफल (पुरुष वर्ग) के फाइनल मैच में अर्जुन बाबूता चुनौती पेश करते हुए नजर आएंगे। अर्जुन बाबूता गोल्ड मेडल जीतने के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। भारत के करोड़ों खेल प्रेमियों की नजर अर्जुन बाबूता के इस मैच पर टिकी रहेगी। वह भारत के लिए आज पदक जीतने की शुरुआत कर सकते हैं। अर्जुन बाबूता का ये मैच शाम 3:30 बजे खेला जाएगा।
तीरंदाजी में भी होगी पदक के लिए जंग
भारत आज तीरंदाजी में भी पदक जीत सकता है। तीरंदाजी के टीम इवेंट में भारतीय टीम में शामिल तरुणदीप राय, धीरज बोम्मादेवरा और प्रवीण जाधव मेडल की जंग लड़ते हुए नजर आएंगे। मेडल जीतने के लिए भारत को शाम को 6:31 बजे होने वाले क्वार्टर फाइनल मैच को जीतना होगा। इस मैच को जीतकर टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी, जहां पदक की लड़ाई और भी मजबूत हो जाएगी।
यहां क्लिक करके देखें आज का पूरा शेड्यूल
खबर लगातार अपडेट हो रही है…
ये भी पढ़ें: Paris Olympics 2024: कौन हैं 22 साल की मनु भाकर, जिन्होंने पेरिस में लहराया तिरंगा
ये भी पढ़ें: Paris Olympics: आज कितने पदक जीत सकता है भारत? देखें तीसरे दिन का पूरा शेड्यूल
ये भी पढ़ें: Paris Olympics में दूसरे दिन कैसा रहा भारत का प्रदर्शन? यहां देखें जीत-हार का हर अपडेट
ये भी पढ़ें: Paris Olympics 2024: भारतीय खिलाड़ी को लगा झटका, जीत के बाद भी फिर खेलना होगा मैच
संबंधित खबरें
लसिथ मलिंगा की जगह मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच बन सकते हैं ये 3 दिग्गज
6 mins agoऑकलैंड में बारिश बिगाड़ेगी खेल? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम का हाल
45 mins agoसिर्फ 1 विकेट लेते ही अर्शदीप रच देंगे इतिहास, बनाएंगे 3 बड़े रिकॉर्ड
47 mins agoचौथे T20I मैच में शुभमन गिल को पीछे छोड़ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी
49 mins agoभुवनेश्वर कुमार को ईडन पार्क में मिल सकता है आखिरा मौका
1 hr agoएक मैच में 11 विकेट… तनुष कोटियान ने घातक गेंदबाजी से पलट दी बाजी
1 hr agoबेन डकेट ने दोहराया सचिन तेंदुलकर वाला कारनामा, श्रीलंका के खिलाफ ठोका शतक
1 hr agoजसप्रीत बुमराह पर वकार यूनिस का बयान वायरल, बताया क्यों अभी बाकी है चुनौती
2 hrs agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
2 hrs agoशुभमन गिल ने क्रिकेट में कराई AI की धमाकेदार एंट्री, क्या है टेंपल डिवाइस?
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines